प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल ही में टेलीफोन पर एक बेहद महत्वपूर्ण और रचनात्मक बातचीत हुई है. दोनों राष्ट्रध्यक्षों के बीच यह बातचीत रूस और ईरान पर अमेरिका के नए प्रतिबंधों से जुड़े कानून के लागू होने के बाद पहली बार हुई है. इस उच्च स्तरीय फोन कॉल के दौरान भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा साझेदारी, और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी सहित कई रणनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की.