भारत के जांबाज कैप्टन स्मित की वीरता की इस समय पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और यात्रियों की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाए रखा. विमान के को-पायलट ने उन पर हमला कर दिया था, जिसके बाद इजरायली यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए हमलावर को काबू में किया और पायलट की सुरक्षा के लिए एक सुरक्षा घेरा बना लिया. इस घटना पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित की जमकर तारीफ की. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कैप्टन स्मित के अदम्य साहस और सूझबूझ की सराहना की.