मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान का डबल गेम सामने आ गया है. एक तरफ पाकिस्तान ने सऊदी अरब में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाई है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने IRGC कमांडर से मुलाकात की है. उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री के साथ अहम बैठक भी की. पाकिस्तान एक साथ सऊदी अरब और ईरान दोनों के साथ संतुलन बनाए रखने की कोशिश करता दिख रहा है.