नेपाल में तबाही के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. लेकिन जिन इलाकों में ये तबाही सबसे ज्यादा हुई है, वहां पहुंचना ही सबसे बड़ी चुनौती है. सड़कें टूट चुकी हैं, संपर्क के साधन ठप हैं और दुर्गम पहाड़ों तक पहुंचने का एकमात्र सहारा हेलिकॉप्टर है. नुवाकोट एयरबेस से लगातार उड़ानें भर रही हैं. कहीं लोगों को निकालने के लिए, कहीं राहत पहुंचाने के लिए. देखें ग्राउंड रिपोर्ट.