आयतुल्ला खामेनेई के जनाजे में दिखे नकाबपोश शख्स से अब सस्पेंस का पर्दा उठ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा यह शख्स मोजतबा नहीं बल्कि आयतुल्ला का सबसे पड़ा पोता मोहम्मद जवाद खामेनेई था. जो कि आयतुल्ला खामेनेई के सबसे बड़े बेटे मुस्तफा का बेटा है. 28 फरवरी को अमेरिकी हमले में आयतुल्ला खामेनेई समेत उनके परिवार के कई सदस्यों की मौत हो गई थी.