यूरोप के कई प्रमुख देशों में सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई, और खराब शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले चुके हैं. फ्रांस, इटली, बेल्जियम, अल्बानिया और स्पेन के शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतरकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. फ्रांस की राजधानी पेरिस समेत कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जबरदस्त हिंसक झड़पें हुई हैं. पेरिस में शिक्षकों की कमी और खराब शिक्षा व्यवस्था के विरोध में करीब एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. पूरे देश में सौ से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है.