फ्लाई दुबई के एक विमान में हवा में 30,000 फीट की ऊंचाई पर एक बेहद हैरान करने वाली घटना घटी. विमान के सह-पायलट ने अचानक मुख्य पायलट स्मिथ मछार पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस घातक हमले में पायलट स्मित मछार गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन उन्होंने अपनी बहादुरी और सूझबूझ से विमान का नियंत्रण पूरी तरह खोने नहीं दिया. इस विमान में 174 यात्री सवार थे जिनकी जान अचानक खतरे में पड़ गई थी