पश्चिम एशिया में तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के एक एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराने का सनसनीखेज दावा किया है. हूती सैन्य मीडिया ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें आसमान से गिरता जलता हुआ मलबा दिख रहा है, जिस पर सऊदी अरब का झंडा बना है. हालांकि इस दावे की अभी पूरी तरह पुष्टि नहीं हो पाई है.