फ्लाई दुबई के एक विमान को लेकर बेहद चौंकाने वाला और बड़ा खुलासा हुआ है. सह-पायलट हमाम अल हमामी ने इजरायल के सबसे व्यस्त बेन गुरियन एयरपोर्ट पर विमान को क्रैश करने की खतरनाक साजिश रची थी. इस ओमान मूल के सह-पायलट ने फ्लाई दुबई की उड़ान पर पूरी तरह कब्जा करने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय मूल के मुख्य पायलट कैप्टन स्मित मछार ने अपनी सूझबूझ और साहस से इस बड़ी साजिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया.