अमेरिका ईरान पर अबतक का सबसे बड़ा आर्थिक अभियान शुरु करने की तैयारी में है. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने इसे इकोनॉमिक डी डे बताया है. बेसेंट के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप के सैन्य अभियान के बाद अब ईरान की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे. अमेरिका का लक्ष्य ईरान की आर्थिक और वित्तीय नीतियों को पूरी तरह अलग-थलग करना है.