ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों पर कड़ा पलटवार किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि अमेरिकी प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय कानून और देशों की संप्रुभता का गंभीर उल्लंघन है. उन्होनें चेतावनी दी की ईरान अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय सुरक्षा के रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा. बघाई ने यह भी कहा कि किसी भी आक्रामक कार्रवाई के स्रोत को निशाना बनाना ईरान का अधिकार है.