अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में जंगल की आग से हालात बिगड़ गए हैं. तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैल रही है और लोगों को घर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं. हजारों लोग बिजली कटौती के कारण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. आग के खतरे को देखते हुए कई इलाकों में रेड फ्लैग वॉर्निंग जारी की गई है. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं. देखें यूएस टॉप-10.