अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इम्पोर्टिड ड्रोन और उनके कुछ पार्ट्स पर 100% तक टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. 25 किलो से ज्यादा वजन वाले और थर्मल कैसमरा जैसे संवेदनशील तकनीक वाले ड्रोन डॉकिंग स्टेशन और कुछ अहम पार्ट्स पर 100% शुल्क लगेगा. वहीं छोटे ड्रोन पर 25% टैरिफ लगेगा. ये शुल्क 3 सितंबर से लागू होंगे.