ट्रंप का 'गेम ओवर' वाला दावा, बोले- 'ईरान की सेना-नौसेना हुई खत्म, लीडरशिप का भी सफाया'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान की सेना, नौसेना और वायु सेना को खत्म कर दिया है. उन्होंने ईरान के दो नेताओं के सेट खत्म करने का भी दावा किया. इस दौरान ट्रंप ने युद्ध में तैनात अपनी सेना की तारीफ भी की.

Advertisement
ट्रंप ने ईरान पर हमले की वजह भी बताई. (Photo: Pixabay) ट्रंप ने ईरान पर हमले की वजह भी बताई. (Photo: Pixabay)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:29 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान को लेकर कई बड़े दावे कर दिए हैं. ट्रंप ने शुक्रवार (6 मार्च) को कहा कि ईरान की सेना, नौसेना और वायु सेना पूरी तरह से खत्म हो चुकी है. उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि ईरान के दो नेताओं के सेट खत्म हो चुके हैं और अब तीसरे की बारी है.

Advertisement

ट्रंप ने एक राउंडटेबल चर्चा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, 'हम ईरान में बहुत कुछ कर रहे हैं. हम बहुत अच्छा कर रहे हैं. उनकी सेना खत्म हो गई है. उनकी नौसेना खत्म हो गई है, उनका संचार खत्म हो गया है, उनके नेता खत्म हो गए हैं.'

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को लेकर आगे दावा किया, 'उनके नेताओं के दो सेट खत्म हो चुके हैं, वो अब अपने तीसरे सेट पर आ गए हैं. उनकी वायु सेना पूरी तरह से साफ हो गई है. इसके बारे में सोचिए. उनके पास 32 जहाज थे, सभी 32 समुद्र की तलहटी में हैं.'

अमेरिका ने ईरान पर हमला क्यों किया?

ईरान पर इस बड़े हमले के पीछे का कारण बताते हुए ट्रंप ने पिछली घटनाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'ये स्थिति नेताओं के एक बहुत ही बुरे और बीमार समूह के साथ थी जो बहुत से लोगों को मार रहे थे, हमारे बहुत से लोग मारे जा रहे थे. उन्हें अपंग बनाया जा रहा था. उनके बमों से, जो हर जगह सड़कों पर लगाए गए थे, उन्हें तबाह किया जा रहा था. हम उन्हें 'रोडसाइड बम' कहते हैं. लोग बिना पैरों के, बिना हाथों के घूम रहे हैं, चेहरे झुलस गए हैं.'

Advertisement

ट्रंप ने अमेरिकी सेना को सराहा

ट्रंप ने कहा कि कई लोगों को मारा गया और ऐसे में या तो वो इसे सहन कर सकते थे और सालों तक ऐसे ही चलने दे सकते थे या इसके बारे में कुछ कर सकते थे. उन्होंने कहा- 'और हमने इसके बारे में कुछ किया. लोग हमारी सेना से बहुत प्रभावित हैं और वे हमारी सेना की तारीफ करते हैं, जो वेनेजुएला में हुआ, और जो अब हो रहा है, उससे पहले बी-2 बॉम्बर्स के साथ जो हुआ, जहां उन्होंने ईरान की संभावित परमाणु क्षमता को खत्म कर दिया. ' ट्रंप ने आगे कहा, 'हमारी सेना असाधारण काम कर रही है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement