पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बनाने वाले कार्टूनिस्ट की मौत, सड़क हादसे में गई जान

स्वीडन की पुलिस ने एक बयान में कहा कि कार्टूनिस्ट लार्स विल्कस की मौत बेहद दुखद घटना है, ये हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि हम इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए वो सब कुछ करें जो किया जा सकता है.

Advertisement
कार्टूनिस्ट लार्स विल्कस (फाइल फोटो-रॉयटर्स) कार्टूनिस्ट लार्स विल्कस (फाइल फोटो-रॉयटर्स)

aajtak.in

  • स्टॉकहोम,
  • 04 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 10:23 PM IST
  • स्वीडन के कार्टूनिस्ट थे लार्स विल्कस
  • 2007 में बनाया था कार्टून
  • पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को लेकर हुआ था विवाद

14 साल पहले पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बनाकर विवादों में आए स्वीडन के कार्टूनिस्ट लार्स विल्कस की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है. वे 75 साल के थे. स्वीडन की पुलिस के अनुसार रविवार को स्वीडन के मार्करद शहर में उनकी कार हादसे की शिकार हो गई. 

कार्टूनिस्ट लार्स विल्कस ने वर्ष 2007 में अपना विवादित कार्टून बनाया था. इस कार्टून में पैगंबर मोहम्मद को दिखाया गया था. इस कार्टून का दुनिया भर में विरोध हुआ था और उन्हें धमकियां मिली थी. 

Advertisement

पुलिस सुरक्षा में थे कार्टूनिस्ट विल्कस

इसके बाद कार्टूनिस्ट लार्स विल्कस पुलिस सुरक्षा में रह रहे थे. पुलिस के अनुसार लार्स विल्कस पुलिस की एक गाड़ी में सफर कर रहे थे. इस दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में 2 पुलिसवालों की भी मौत हुई है.  

स्वीडन की पुलिस ने एक बयान में कहा कि ये बेहद ही दुखद घटना है, ये हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि हम इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए वो सब कुछ करें जो किया जा सकता है. 

साजिश के एंगल पर पुलिस ने ये कहा

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में ऐसा कुछ भी नहीं मिला है जो किसी ओर इशारा करता हो. बता दें कि इस्लामिक जगत में पैगंबर मोहम्मद से जुड़ी किसी तरह की चित्रकारी की अनुमति नहीं है.  

Advertisement

इस कार्टून के सामने आने के बाद वह लगातार पुलिस सुरक्षा में थे. स्वीडन की पुलिस घटना की विस्तार से जांच कर रही है. 
 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »