84 हजार की आबादी वाले शहर में 60 हजार घुसपैठिए! स्पेन-मोरक्को विवाद में अबतक 67 मौत

स्पेन के स्यूटा शहर में मोरक्को से हजारों अवैध प्रवासियों के प्रवेश के बाद गंभीर संकट पैदा हो गया है. स्पेन सरकार के मुताबिक, इस दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है. हालात संभालने के लिए सेना तैनात की गई है और सीमा पर सुरक्षा बढ़ाते हुए नया बैरियर लगाने का फैसला किया गया है.

Advertisement
स्पेन में अवैध घुसपैठियों को लेकर नया संकट खड़ा हो गया है.. (Photo- ITGD) स्पेन में अवैध घुसपैठियों को लेकर नया संकट खड़ा हो गया है.. (Photo- ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:04 PM IST

स्पेन इस समय दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. अफ्रीका के उत्तर में स्थित स्पेन के स्यूटा शहर में अचानक पड़ोसी देश मोरक्को से 60 हजार अवैध प्रवासी घुस गए. इन लोगों ने समुद्र और जमीन के रास्ते से घुसपैठ की. 84 हजार की कुल आबादी वाले इस शहर में अवैध प्रवासियों की संख्या आबादी के 70 प्रतिशत से अधिक हो गई थी. सुरक्षा बलों ने इन्हें रोकने की कोशिश की, जिसमें कई लोगों की जान चली गई. स्पेन सरकार की तरफ से शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार, मरने वालों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है. इसके अलावा स्पेन ने सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है. सरकार ने समुद्र की ओर जाने वाली ब्रेकवाटर सीमा पर प्रवासियों को रोकने के लिए एक नया ब्लॉकर बैरियर लगाने की घोषणा की है.

Advertisement

अवैध रूप से घुस रहे इन लोगों का नजारा ऐसा था कि कोई समुद्र में तैरता दिखा तो कोई फ्लोटिंग ट्यूब पकड़े हुए था. कुछ लोग नाव पर सवार थे. सभी लोग बॉर्डर पार करना चाहते थे. स्थिति से निपटने के लिए स्पेन की सरकार को स्यूटा शहर में सेना तैनात करनी पड़ी. सुरक्षा बलों को अवैध रूप से घुस रहे लोगों को रोकने के लिए हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी.

स्पेन के एक अधिकारी ने बताया कि 37 हजार लोग अपनी मर्जी से वापस मोरक्को लौट चुके हैं. अभी भी हजारों लोग यहां फंसे हुए हैं, जो फुटपाथ और खुले में रह रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इनमें करीब 7 हजार नाबालिग और बच्चे हैं. दुनियाभर में प्रवासियों की मौत और उनके मानवाधिकारों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.

Advertisement

मोरक्को से घिरा है स्यूटा शहर

स्पेन के जिस स्यूटा शहर को लेकर इस समय बवाल मचा हुआ है, वह चारों तरफ से मोरक्को से घिरा हुआ है. फिर भी यहां शासन स्पेन का चलता है. यूरोपीय संघ का हिस्सा होने की वजह से इस शहर में लोग बेहतर जिंदगी की तलाश में घुसपैठ करते रहते हैं. स्पेन और मोरक्को के बीच सबसे कम समुद्री दूरी लगभग 14 किलोमीटर है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पेन के सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि जो भी स्यूटा पहुंचने की कोशिश करेगा, उसे बिना सुनवाई के वापस नहीं लौटाया जाएगा. इसके बाद इसे लेकर काफी अफवाहें फैल गईं और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ सीमा पार कर स्यूटा में घुसने लगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »