तुर्की में इजरायली कॉन्सुलेट के पास फायरिंग, 3 हमलावर ढेर

तुर्की के न्याय मंत्री अकिन गुरलेक का कहना है कि इस घटना की जांच की जा रही है. इजरायली कॉन्सुलेट की वजह से इस इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं. 

Advertisement
तुर्की में इजरायली कॉन्सुलेट के पास फायरिंग (Photo: Reuters) तुर्की में इजरायली कॉन्सुलेट के पास फायरिंग (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:54 PM IST

तुर्की के इस्तांबुल में इजरायली वाणिज्य दूतावास के पास एक बिल्डिंग में गोलीबारी की खबर है. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए.

रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने हमलावरों को मार गिराया. इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही पुलिसकर्मी ने गोलियों की आवाज सुनी. वे अलर्ट हो गए. इस घटना के वायरल वीडियो में एक शख्स को खून से लथपथ देखा गया.

Advertisement

तुर्की के न्याय मंत्री अकिन गुरलेक का कहना है कि इस घटना की जांच की जा रही है. इजरायली कॉन्सुलेट की वजह से इस इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं. 

सूत्रों के मुताबिक, हमले के समय कॉन्सुलेट में कोई भी इजरायली राजनयिक नहीं था. गाजा युद्ध की वजह से इजरायल और तुर्की के रिश्ते बिगड़ गए थे, जिसके बाद यह कॉन्सुलेट दो वर्षों से बंद था.तुर्की ने गाजा हमले को लेकर इजरायल की आलोचना की थी और विरोधस्वरूप इस कॉन्सुलेट को बंद कर दिया था.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement