लौटा 'शीतयुद्ध' का दौर: रूस ने UK के 23 राजनयिकों को निकाला

रूस ने यह कदम ब्रिटेन द्वारा रूस के 23 राजनयिकों को निष्कासित करने के फैसले के बाद उठाया है.

Advertisement
रूस के राष्ट्रपति पुतिन रूस के राष्ट्रपति पुतिन

केशवानंद धर दुबे / मोनिका गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST

रूस ने ब्रिटेन में पूर्व जासूस और उनकी बेटी को जहर देकर मारने के मामले में पैदा हुए तनाव के बीच शनिवार को ब्रिटेन के 23 राजनयिकों को निष्कासित करने का ऐलान किया. रूस के विदेश मंत्रालय ने देश में ब्रिटेन के राजदूत लॉरी ब्रिस्टॉ को तलब कर इस निर्णय की जानकारी दी.

रूस ने यह कदम ब्रिटेन द्वारा रूस के 23 राजनयिकों को निष्कासित करने के फैसले के बाद उठाया है. इससे दोनों देशों के बीच टकराव बढ़ गया है.

Advertisement

एक हफ्ते के अंदर किया जाएगा निष्कासित

रूस में ब्रिटेन के दूतावास के 23 राजनयिकों को 'अयोग्य' घोषित किया जाएगा और एक हफ्ते के अंदर देश से निष्कासित किया जाएगा.

रूस के पूर्व जासूस सर्गेइ वी. स्क्रिपल (66) और उनकी बेटी युलिया(33) 4 मार्च को दक्षिणी इंग्लैंड के साल्बिरी में एक बेंच के बाहर बेहोशी की हालत में पाए गए थे. दोनों फिलहाल अस्पताल में हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

बता दें कि रूसी के सेवानिवृत सैन्य खुफिया अधिकारी स्क्रिपल को ब्रिटेन के लिए जासूसी करने के आरोप में रूस ने वर्ष 2006 में 13 वर्ष की सजा सुनाई थी. हालांकि, बाद में उन्हें माफी मिल गई थी और ब्रिटेन ने उन्हें नागरिकता दे दी थी. वह तब से ब्रिटेन में ही रह रहे हैं.

शीतयुद्ध के समय भी दोनों देशों ने कई राजनयिकों को निष्कासित किया था. जासूसी के आरोप में उस दौरान ब्रिटेन पहले सोवियत यूनियन के 25 राजनयिकों को देश से निकाल दिया था. इसके बाद ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि दोनों देशों ने एक दूसरे के लगभग 31 राजनयिकों को देश से बाहर निकाला. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »