खचाखच भरा स्टेशन, अचानक फटा बम और मच गई भगदड़... पाकिस्तान ब्लास्ट का Video, 27 की गई जान

Quetta Railway Station Blast: सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, तभी जोरदार विस्फोट होता है और अफरातफरी मच जाती है. विस्फोट इतना जोरदार होता है कि स्टेशन की छत उड़ जाती है और प्लेटफॉर्म पर शव बिखरे पड़े दिख रहे हैं.

Advertisement
 पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए बम ब्लास्ट में 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई. (Aajtak Photo) पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए बम ब्लास्ट में 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई. (Aajtak Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 6:42 PM IST

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुए विस्फोट में कम से कम 27 लोग मारे गए और 62 अन्य घायल हो गए. क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद बलूच ने कहा कि जिन 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है उनमें पाकिस्तानी सेना के चौदह जवान शामिल हैं. क्वेटा के मुख्य रेलवे स्टेशन पर हुई विस्फोट की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका फुटेज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, तभी जोरदार विस्फोट होता है और अफरातफरी मच जाती है. विस्फोट इतना जोरदार होता है कि स्टेशन की छत उड़ जाती है और प्लेटफॉर्म पर शव बिखरे पड़े दिख रहे हैं. घायलों में कई की हालत गंभीर है. जियो टीवी के मुताबिक इस ब्लास्ट के पीछे का सटीक कारण जानने  के लिए जांच शुरू कर दी गई है. 

पाकिस्तान अपने उत्तर-पश्चिम हिस्से में आतंकवादी हमलों में वृद्धि और दक्षिण में बढ़ते अलगाववादी विद्रोह से जूझ रहा है. क्वेटा के एसएसपी मोहम्मद बलूच ने कहा, 'विस्फोट रेलवे स्टेशन के अंदर तब हुआ जब पेशावर जाने वाली एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए रवाना होने वाली थी. इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है.' बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कहा कि हमले में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार सैन्य कर्मियों को निशाना बनाया गया, क्योंकि वह स्टेशन छोड़ने की तैयारी कर रही थी.

Advertisement

इस घटना से रेलवे के बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है. इसके बाद अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने कहा, 'हम क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए विस्फोट की जिम्मेदारी लेते हैं. आज सुबह, क्वेटा रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तानी सेना की एक यूनिट को निशाना बनाकर तब फिदायीन हमला (सुसाइड अटैक) किया गया, जब जवान इन्फैंट्री स्कूल में कोर्स पूरा करने के बाद जाफर एक्सप्रेस से लौट रहे थे. इस हमले को बीएलए की फिदायी यूनिट माजिद ब्रिगेड ने अंजाम दिया. आगे की जानकारी जल्द ही मीडिया को जारी की जाएगी.'
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »