जर्मनी पहुंचे PM मोदी, भारत लौटने से पहले मर्केल से की मुलाकात

पिछले महीने मर्केल के चौथी बार जर्मनी की चांसलर बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी यह पहली मुलाकात हुई. भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच उच्च स्तर पर रिश्तों में बने गरमाहट को बनाए रखना है.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एंजेली मर्केल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एंजेली मर्केल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 5:00 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यूरोप यात्रा के अंतिम पड़ाव पर जर्मनी पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी ने बर्लिन पहुंचकर जर्मनी की से मुलाकात की. मोदी के लिए मर्केल ने राजधानी बर्लिन में रात्रिभोज का आयोजन किया. रात्रिभोज के बाद वह भारत के लिए रवाना हो गए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की.

Advertisement

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, 'दोस्ती को और मजबूत करते हुए. जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने द्विपक्षीय बैठक से पहले चांसलरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया.'

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत और जर्मनी के बीच सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की. इसमें आगे लिखा कि यह यात्रा रणनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की भारत की पारस्परिक इच्छा को दिखाती है.

पिछले महीने मर्केल के चौथी बार जर्मनी की चांसलर बनने के बाद के साथ उनकी यह पहली मुलाकात हुई. भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच उच्च स्तर पर रिश्तों में बने गर्माहट को बनाए रखना है.

मोदी की यह यात्रा पिछली महीने जर्मन राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टैनमियर के भारत दौरे के बाद हो रही है. यूरोपियन यूनियन में शामिल देशों में जर्मनी भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार है.

Advertisement

अपनी 2 देशों की 5 दिवसीय यूरोप यात्रा के दौरान स्वीडन और ब्रिटेन के दौरे पर गए. पीएम मोदी ने ब्रिटेन में कॉमनवेल्थ देशों की बैठक में हिस्सा लिया था. जर्मनी का कार्यक्रम बाद में तय हुआ.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »