अमेरिका की फर्स्ट लेडी को व्हाइट हाउस भेजने को याचिका, जानें क्यों

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप को व्हाइट हाउस भेजने की मांग वाली याचिका पर अब तक पौने दो लाख से ज्यादा लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं. इसमें मांग की गई है कि अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप टावर से व्हाइट हाउस शिफ्ट हो जाएं या फिर न्यूयॉर्क स्थित ट्रंप टावर की सुरक्षा में हो रहे खर्च का भुगतान करें. Change.org ऑनलाइन याचिका को एक सप्ताह पहले लांच किया गया.

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप

राम कृष्ण

  • वॉशिंगटन,
  • 29 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप को व्हाइट हाउस भेजने की मांग वाली याचिका पर अब तक पौने दो लाख से ज्यादा लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं. इसमें मांग की गई है कि अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप टावर से व्हाइट हाउस शिफ्ट हो जाएं या फिर न्यूयॉर्क स्थित ट्रंप टावर की सुरक्षा में हो रहे खर्च का भुगतान करें. Change.org ऑनलाइन याचिका को एक सप्ताह पहले लांच किया गया.

Advertisement

अब तक इस याचिका पर एक लाख 75 हजार से ज्यादा लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं. लिहाजा अब इसको अमेरिकी सीनेट के अलावा सीनेटर बर्नी सैंडर्स और एलिजाबेथ वारेन को भी भेजा जाएगा. दरअसल, अगर किसी याचिका को डेढ़ लाख लोगों का समर्थन मिल जाता है, तो उसको सीनेट को भेज दिया जाता है. इसके बाद सीनेट मामले पर विचार करती है. पिछले महीने एक सीनेटर के एक सहयोगी ने बताया था कि मेलानिया अपने 10 वर्षीय बेटे बैरन के साथ गर्मी तक न्यूयॉर्क स्थित ट्रंप टावर में रहेंगी, ताकि पहले उनके बेटे की इस साल की स्कूल की पढ़ाई पूरी हो सके.

सुरक्षा में हो रहा भारी भरकम खर्च
और उनके परिवार की सुरक्षा में रोजाना करीब आठ करोड़ रुपये (10 लाख पाउंड) खर्च होते थे. न्यूयॉर्क पब्लिक डिपार्टमेंट ने बाद में बताया कि राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप और उनके परिवार की सुरक्षा में ढाई महीने में करीब एक अरब 56 करोड़ रुपये (2.4 करोड़ डॉलर) खर्च हुए. यह खर्च ट्रंप के चुनाव अभियान से लेकर शपथ ग्रहण करने के दौरान का है. याचिका का समर्थन करने वाले लोगों ने ट्रंप टावर की सुरक्षा में इतना ज्यादा खर्च करने की आलोचना भी की.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement