बिना आवाज, बिना धुएं... अमेरिकी सैन्य ठिकानों के ऊपर उड़ती ये रहस्यमयी चीज क्या थी?

पेंटागन की नई फाइलों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के ऊपर रहस्यमयी काले त्रिकोण जैसी उड़ती वस्तुओं का जिक्र है. इन्हें पिछले एक साल के दौरान कम से कम तीन बार देखा गया. इनकी रफ्तार और बनावट ने एजेंटों का ध्यान खींचा.

Advertisement
मेरिकी सैन्य ठिकानों के ऊपर दिखे रहस्यमयी त्रिकोण. (Photo: ITG) मेरिकी सैन्य ठिकानों के ऊपर दिखे रहस्यमयी त्रिकोण. (Photo: ITG)

रोहित कुमार

  • वाशिंगटन,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:05 AM IST

अमेरिका के गुप्त सैन्य ठिकानों के ऊपर पिछले एक साल के दौरान आसमान में कुछ ऐसा दिखा, जिसने वहां तैनात निगरानी एजेंटों का ध्यान खींचा. पेंटागन की ओर से जारी सरकारी फाइलों के मुताबिक, काले त्रिकोण जैसी इन रहस्यमयी उड़ती वस्तुओं को कम से कम तीन बार देखा गया. दावा है कि ये करीब 1,800 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ रही थीं. हैरानी की बात यह थी कि न इनसे कोई आवाज सुनाई दी, न इंजन से निकलने वाली गैस या धुआं दिखाई दिया.

Advertisement

अमेरिका के गुप्त सैन्य ठिकानों के ऊपर पिछले एक साल के दौरान 1,800 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ती रहस्यमयी चीजें देखी गईं.

पेंटागन की नई सरकारी फाइलों में इन घटनाओं का जिक्र किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक अज्ञात पहाड़ी इलाके में बने निगरानी स्टेशन पर तैनात एजेंटों ने आकाश की ओर से एक काले त्रिकोण जैसी वस्तु को आते देखा. इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी FBI को दी.

एजेंटों के अनुमान के मुताबिक, वस्तु के पंखों का फैलाव करीब 9 से 15 फीट था. इसकी लंबाई 6 से 9 फीट और मोटाई 1 से 2 फीट के बीच आंकी गई. हालांकि, ये माप एजेंटों के अनुमान पर आधारित थे.

न इंजन दिखा, न गर्मी में बदलाव

रिपोर्ट में इन वस्तुओं की बनावट को लेकर भी जानकारी दी गई है.  इनकी सतह चिकनी और बिना किसी जोड़ के दिख रही थी. इस पर कॉकपिट, हवा आने के रास्ते या उड़ान को नियंत्रित करने वाले हिस्से भी नजर नहीं आए. थर्मल डिवाइस से जांच के दौरान वस्तु से मिलने वाली गर्मी का संकेत एक जैसा रहा. डिवाइस पर ऐसा कोई हिस्सा दर्ज नहीं हुआ, जो इंजन की तरह बाकी सतह से ज्यादा गर्म हो. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि वस्तुओं से कोई आवाज नहीं आई और न ही उनसे एग्जॉस्ट यानी इंजन से निकलने वाली गैस दिखाई दी.

Advertisement

क्या ये अमेरिकी तकनीक थी?

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, ये वस्तुएं अमेरिकी तकनीक नहीं थीं. हालांकि, सामने आई जानकारी से यह साफ नहीं होता कि ये आखिर थीं क्या. इन्हें एलियन का यान या किसी दूसरे ग्रह से आई चीज मानने का भी कोई पुख्ता आधार नहीं दिया गया है.

नई फाइलों में इन घटनाओं से जुड़ी जानकारी के साथ कुछ स्केच भी शामिल हैं. फिलहाल, दस्तावेज इन रहस्यमयी वस्तुओं की पहचान का पक्का जवाब नहीं देते. इनका आकार, तेज रफ्तार और इंजन के सामान्य संकेतों का न दिखना जांच एजेंसियों के सामने सवाल जरूर खड़े करता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »