पेंटागन में इमरजेंसी! गैस मास्क और प्रोटेक्टिव गियर पहनकर पहुंचीं रेस्क्यू टीमें और पुलिस

पेंटागन ने अपने बयान में कहा है कि इमारत में 'खतरनाक पदार्थ' पाए जाने का मामला हो सकता है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इमारत के कई फ्लोर खाली करा लिए गए हैं. पुलिस और रेस्क्यू टीमें सिक्योरिटी गियर और गैस मास्क पहनकर बिल्डिंग में पहुंची हैं.

Advertisement
पेंटागन अमेरिकी रक्षा विभाग का मुख्यालय है. (Photo: Reuters) पेंटागन अमेरिकी रक्षा विभाग का मुख्यालय है. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:42 PM IST

अमेरिकी रक्षा विभाग के दफ्तर पेंटागन में इमरजेंसी जैसी स्थिति पैदा हो गई. इसके बाद पेंटागन के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया गया. वहां पर खतरनाक पदार्थों से निपटने वाली टीमें वहीं पहुंची है. रिपोर्ट के मुताबिक वहां HAZMAT से जुड़ी घटना हुई है. HAZMAT यानी कि Hazardous materials. हजमत वैसे खतरनाक पदार्थ होते हैं जो मनुष्यों, पर्यावरण और संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं.

Advertisement

पेंटागन के प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने बताया कि इमारत की सिक्योरिटी सिस्टम को 'एयर क्वालिटी' से जुड़ी एक समस्या का पता लगा है. इसके बाद वहां लॉकडाउन लगाया गया है. 

उन्होंने आगे कहा कि विभाग सुरक्षा के मानक प्रोटोकॉल लागू कर रहा है, जिसमें प्रभावित क्षेत्र के लोगों को वहीं सुरक्षित रहने को कहा गया है. 

पार्नेल ने कहा, "पेंटागन के पास इमारत और उसमें मौजूद लोगों की सुरक्षा पक्की करने के लिए एडवांस्ड सिस्टम हैं. इन सिस्टम ने हवा की क्वालिटी से जुड़ी एक समस्या का पता लगाया है, जिसके चलते एहतियाती कदम उठाने की जरूरत है, ताकि हम इसकी गंभीरता का पता लगा सकें. डिपार्टमेंट सुरक्षा के स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल लागू कर रहा है, जिसमें प्रभावित इलाके के लिए 'शेल्टर-इन-प्लेस' का आदेश भी शामिल है. रिस्पॉन्स टीमें तैनात हैं और इमारत में मौजूद लोगों की मदद के लिए तैयार हैं."

Advertisement

CNN के अनुसार पेंटागन के अंदर कई फ्लोर और कॉरिडोर को लॉकडाउन कर दिया गया है और बाकी जगहों को खाली कराया जा रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार यह घटना खतरनाक पदार्थों से जुड़ी हुई है और इससे निपटने वाली टीमें जिनमें खतरनाक पदार्थों से निपटने वाली टीम भी शामिल है, वहां पहुंच गई है. इस टीम ने जांच शुरू कर कर दी है. 

पेंटागन की ओर से बयान में कहा गया है कि जांच में एक से दो घंटे लग सकते हैं. जरूरत पड़ने पर इमारत में मौजूद लोगों की मदद के लिए रिस्पॉन्स टीमें तैयार हैं. 

रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि कॉरिडोर 4 से 7 में दूसरी से पांचवीं मंज़िल तक के हिस्से को लॉकडाउन कर दिया गया था. पुलिसकर्मी गैस मास्क और केमिकल से बचाने वाले पूरे सुरक्षा गियर पहने हुए देखे गए. 

वहीं रॉयटर्स ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि गलत अलॉर्म बज जाने से यह घटना हुई है. लेकिन इमारत की सिक्योरिटी जांच जारी रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »