अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में मास शूटिंग... अंधाधुंध गोलीबारी में 9 लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में गोलीबारी की घटना में 9 लोगों की जान चली गई. घटना के बाद संदिग्ध हमलावर की मौत की भी पुष्टि हुई है.

Advertisement
पेंसिल्वेनिया में गोलीबारी से 9 की मौत. (representational image) पेंसिल्वेनिया में गोलीबारी से 9 की मौत. (representational image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:23 PM IST

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के एरी शहर में शुक्रवार को गोलीबारी की एक बड़ी घटना हुई. इसमें 9 लोगों की जान चली गई. घटना के बाद पुलिस ने संदिग्ध हमलावर की मौत की भी पुष्टि की है. राज्य के गवर्नर जोश शापिरो ने शनिवार को इस घटना की जानकारी दी. इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि 28 साल से ज्यादा के अपने करियर में उन्होंने ऐसी घटना नहीं देखी.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन ने कहा कि अपने 28 साल से ज्यादा के करियर में उन्होंने ऐसी घटना नहीं देखी. एरी शहर में इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत और इतनी तबाही देखने को नहीं मिली.

हमलावर की मौत, लोगों को खतरा नहीं

एरी शहर प्रशासन ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि गोलीबारी का संदिग्ध हमलावर मर चुका है. प्रशासन ने यह भी कहा कि आम लोगों के लिए अब कोई खतरा नहीं है. गवर्नर जोश शापिरो ने शनिवार को कहा कि उन्होंने एरी की मेयर डारिया डेवलिन को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है. हालांकि, गोलीबारी के पीछे की वजह और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं. एरी शहर पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग से करीब 206 किलोमीटर उत्तर में स्थित है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »