पाकिस्तान में LIVE रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर को गार्ड ने जड़ा थप्पड़

एक प्राइवेट टीवी चैनल की महिला रिपोर्टर को लाइव कवरेज के दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड ने थप्पड़ जड़ दिया. के-21 नाम के चैनल की पत्रकार उस वक्त एक ऑफिस के बाहर लोगों की समस्या को लेकर रिपोर्टिंग कर रही थी.

Advertisement
सिक्योरिटी गार्ड ने थप्पड़ जड़ दिया सिक्योरिटी गार्ड ने थप्पड़ जड़ दिया

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 4:34 PM IST

पाकिस्तान के एक प्राइवेट टीवी चैनल की महिला रिपोर्टर को लाइव कवरेज के दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड ने थप्पड़ जड़ दिया. के-21 नाम के उस वक्त एक ऑफिस के बाहर लोगों की समस्या को लेकर लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी. पत्रकार का नाम साइमा कनवाल है.

कराची में नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी के बाहर महिला खड़ी थी, तभी ये हादसा हुआ. इस घटना के वीडियो को सोशल साइट पर भी अपलोड कर दिया गया है जिसके बाद इसे काफी शेयर किया जा रहा है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि रिपोर्टर ने सुरक्षा जवान से बात करने की कोशिश की, इसी दौरान उसने पहले तो बदतमीजी की और फिर थप्पड़ जड़ दिया. सामने आए वीडियो के मुताबिक, महिला ऑफिस के बाहर लगी लंबी लाइन के बारे में बता रही है. इसी दौरान सुरक्षा गार्ड उन्हें वीडियो बनाने से रोकता है.

महिला ने इस दौरान गार्ड को कहा कि कैमरा मैन को छोड़ दीजिए. इसके बाद ही घटना हुई. महिला पत्रकार ने ये भी कहा है कि जो सिक्योरिटी गार्ड पत्रकार के साथ कर रहे हैं वो आम लोगों से कैसे पेश आते होंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »