पाकिस्तान में रात को अचनानक मौसम बदलने से तबाही देखने को मिली. कई इलाकों में भारी बारिश और तेज तूफान के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. रात को आए इस कहर ने कई जिंदगियां छीन लीं, जबकि बड़ी संख्या में लोग मुश्किल हालातों से जूझ रहे हैं.
कराची में मौसम का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला. जहां हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं. बता दें, बुधवार (18 मार्च) की रात आई भीषण बारिश और आंधी-तूफान ने यहां के कई इलाकों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भीषण तबाही में अब तक करीब 19 लोगों की मौत हो चुकी है.
तेज बारिश ने शहर के कई हिस्सों को जलमग्न कर दिया, कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया है.
वहीं, तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
अभी कैसा है कराची में मौसम?
AccuWeather के अनुसार कराची में इस समय तापमान करीब 21°C दर्ज किया गया है. शहर में बारिश लगातार जारी है. दिनभर आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है.
हालांकि, रात तक आसमान साफ होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे हालात में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है. रात तक तापमान गिरकर लगभग 19°C तक पहुंच सकता है.
aajtak.in