पाकिस्तान सरकार ने अपने देश में बिना वैध वीजा के रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक बड़े और देशव्यापी अभियान का ऐलान कर दिया है. गृह मंत्रालय ने सभी प्रांतीय सरकारों और पुलिस को निर्देश दिया है कि वो आगामी 10 जुलाई से अवैध अफगान प्रवासियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करें. मंत्रालय का कहना है कि ये ऑपरेशन 'अवैध विदेशी स्वदेश वापसी योजना' के तहत चलाया जा रहा है, जिसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी.
मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, देश के चारों प्रांतों के मुख्य सचिवों और पुलिस प्रमुखों और इस्लामाबाद प्रशासन को अवैध प्रवासियों के खिलाफ तुरंत सक्रिय होने के लिए कहा गया है. इस पूरे अभियान को 'अवैध विदेशी स्वदेश वापसी योजना' के तहत संचालित किया जा रहा है, जिसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरतने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.
हर दिन सौंपनी होगी रिपोर्ट
अधिसूचना में राज्यों को इस पूरे ऑपरेशन को अपनी प्राथमिकता लिस्ट में रखा है और सभी संबंधित विभागों को इस आदेश का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है. प्रांतीय प्रशासन और पुलिस विभागों के लिए ये पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है कि वो इस अभियान के तहत की जाने वाली गिरफ्तारियों और कानूनी कार्रवाइयों की रिपोर्ट अगले दिन 11 जुलाई से नियमित रूप से गृह मंत्रालय को सौंपनी होगी.
aajtak.in