पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल अगले हफ्ते आएगा भारत, पानी के मुद्दे सुलझाने पर होगी चर्चा

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल जल्द से जल्द जल विवाद पर बातचीत के लिए अगले हफ्ते भारत आएगा.

Advertisement
फोटो इंडिया टुडे फोटो इंडिया टुडे

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2022,
  • अपडेटेड 4:49 AM IST
  • बातचीत 30-31 मई को नई दिल्ली में होगी
  • पाकल डल, लोअर कलनई बांध की यात्रा नहीं

पाकिस्तान का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जल विवाद पर बातचीत के लिए अगले हफ्ते भारत आएगा. न्यूज एजेंसी के मुताबिक ‘डॉन’ अखबार ने शनिवार को पाकिस्तान के सिंधु जल आयुक्त सैयद मोहम्मद मेहर अली शाह के हवाले से कहा कि बातचीत 30-31 मई को नई दिल्ली में होगी. प्रतिनिधिमंडल वाघा बॉर्डर के जरिए यात्रा पर आएगा.

पाकल डल, लोअर कलनई बांध की यात्रा नहीं 
शाह ने कहा, बाढ़ पूर्वानुमान आंकड़े साझा करने पर बातचीत होगी और पीसीआईडब्ल्यू (सिंधु नदी के लिए पाकिस्तान के आयुक्त) की वार्षिक रिपोर्ट पर भी चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल निर्माणाधीन पाकल डल और लोअर कलनई बांध की यात्रा नहीं करेगा, लेकिन इन पर और अन्य परियोजनाओं पर चर्चा की जाएगी.

Advertisement

पाकिस्तान और भारत में सालाना होती है बैठक
मार्च में भारत और पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि को उसकी वास्तविक भावना से लागू करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई थी. दोनों देशों ने आशा व्यक्त की थी कि स्थायी सिंधु आयोग की अगली बैठक भारत में जल्द से जल्द आयोजित की जाएगी. सिंधु जल संधि के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत, बैठक वैकल्पिक रूप से पाकिस्तान और भारत में सालाना होती है.

पहले भी हो चुकी है चर्चा
गौरतलब है कि स्थायी सिंधु आयोग (पीसीआईडब्ल्यू) की वार्षिक बैठक के तौर पर भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों ने मार्च के पहले सप्ताह में मुलाकात की थी. भारत के सिंधु जल आयुक्त पी के सक्सेना की अगुवाई में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पीसीआईडब्ल्यू की वार्षिक बैठक में भाग लेने लिए वाघा बॉर्डर के जरिए यहां पहुंचा और उसने राजधानी में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी. तीन दिवसीय बैठक का आयोजन सिंधु जल संधि-1960 के दायित्वों के तहत पाकिस्तान के सिंधु जल आयुक्त के कार्यालय ने किया था

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »