PAK: क्वेटा में ट्रेन को निशाना बनाकर सुसाइड अटैक, जोरदार धमाके में 23 लोगों की मौत

बलूचिस्तान के क्वेटा में चमन फाटक के पास रेलवे ट्रैक के निकट एक ट्रेन को निशाना बनाकर किए आत्मघाती हमले में कम-से-कम 23 लोगों की मौत हो गई और 53 लोग घायल हो गए.

Advertisement
पाकिस्तान के क्वेटा में ट्रेन पर आत्मघाती हमला. (photo: ITG) पाकिस्तान के क्वेटा में ट्रेन पर आत्मघाती हमला. (photo: ITG)

अरविंद ओझा

  • इस्लामाबाद,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के मजीद ब्रिगेड के एक आत्मघाती हमलावर ने रविवार सुबह पाकिस्तान के क्वेटा में चमन फाटक के पास क्वेटा कैंट से सैन्य कर्मियों को ले जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाकर एक भीषण फिदायीन हमला किया. रेलवे ट्रैक के नजदीक हुए इस शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 23 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 53 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Advertisement

धमाके के कारण पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई, जबकि ट्रैक के आसपास स्थित कई घरों और वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर एकत्र हो गए और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है. सुरक्षा बलों ने पूरे प्रभावित इलाके की घेराबंदी कर दी है और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है. बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता ने मीडिया को बयान जारी कर इस फिदायीन हमले की जिम्मेदारी ली है.

बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच के अनुसार, संगठन की सुसाइड अटैक यूनिट 'मजीद ब्रिगेड' ने इस हमले को अंजाम दिया है. ये ट्रेन क्वेटा कैंट से पाकिस्तानी सेना के जवानों को लेकर जा रही थी, जिसे निशाना बनाकर ये धमाका किया गया. इस ऑपरेशन से संबंधित विस्तृत जानकारी, साथ ही हमले के परिणामस्वरूप दुश्मन को हुए नुकसानों के बारे में जल्द ही मीडिया को एक आधिकारिक बयान में जानकारी दी जाएगी.

Advertisement

'एक बोगी जलकर राख'

क्वेटा पुलिस के मुताबिक, चमन फाटक के पास हुआ ये धमाका इतना भीषण था कि जाफर एक्सप्रेस की एक पूरी बोगी आग की लपटों में घिरकर पूरी तरह राख हो गई. रेलवे ट्रैक के आसपास बने कई रिहायशी मकानों की दीवारें ढह गईं और वहां खड़े वाहन भी इस ब्लास्ट की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

धमाके के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस के आला अधिकारी और स्थानीय निवासी तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे व जलती हुई बोगी से पीड़ितों को बाहर निकाला रहे हैं. पुलिस ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए 53 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत बेहद नाजुक है.

यहां देखें धमाके का VIDEO
 

शुरुआती जांच के अनुसार, ये एक सुनियोजित हमला था, जिसे ट्रेन के गुजरने के वक्त अंजाम दिया गया ताकि अधिक से अधिक जानमाल का नुकसान किया जा सके. आपातकालीन बचाव दल और पुलिस बल मौके पर राहत कार्य चलाने के साथ-साथ विस्फोट के सटीक कारणों और आत्मघाती हमलावर के सुराग तलाशने में जुटे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement