टेरर लिस्ट में डालने के बाद अब PAK ने हाफिज सईद को बताया समाज के लिए खतरा

जमात-उद-दावा चीफ आतंकी हाफिज सईद को आतंकियों की सूची में डालने के बाद अब अचानक पाकिस्तान को वह समाज के लिए खतरा भी दिखने लगा है.

Advertisement
आतंकी हाफिज सईद आतंकी हाफिज सईद

संदीप कुमार सिंह

  • इस्लामाबाद,
  • 20 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

जमात-उद-दावा चीफ आतंकी हाफिज सईद को आतंकियों की सूची में डालने के बाद अब अचानक पाकिस्तान को वह समाज के लिए खतरा भी दिखने लगा है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाफिज सईद को हिरासत में लिए जाने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि जमात-उद-दावा चीफ हाफिज सईद समाज के लिए खतरा है.

म्यूनिख में दिया बयान
म्यूनिख में सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने . इससे पहले पाकिस्तान हाफिज सईद के मामले पर अपनाता रहा है लेकिन भारत के कड़े रुख और अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की आतंकवाद के खिलाफ कड़ी नीतियों के बाद पाकिस्तान पर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बढ़ा है.

Advertisement

30 जनवरी से हिरासत में हाफिज सईद
इसी कड़ी में 30 जनवरी को पाकिस्तान में हाफिज सईद को हिरासत में लिया गया था. पाकिस्तान एजेंसियों ने हाफिज को आतंक-रोधी कानून की अनुसूची 4 के तहत हिरासत में लिया. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने इस फैसले का बचाव किया और कहा कि देश के हित में ये फैसला लिया गया.

आतंकवाद को धर्म से न जोड़ें: ख्वाजा
को लेकर भी पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के सूर बदले दिखे. ख्वाजा आसिफ ने कहा कि आतंकवाद को धर्म से जोड़ना गलत है. आतंकवादी किसी धर्म के नहीं बल्कि सिर्फ आतंकवादी होते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement