जिनपिंग से मिलकर नरम पड़ा तानाशाह किम जोंग, परमाणु प्रसार रोकने को राजी

सत्ता संभालने के बाद तानाशाह किम जोंग पहली बार उत्तर कोरिया से बाहर है. रविवार को चीन पहुंचे किम जोंग बुधवार तक वहां रहेंगे.

Advertisement
किम जोंग उन किम जोंग उन

जावेद अख़्तर / अनंत कृष्णन

  • बीजिंग,
  • 28 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 9:15 AM IST

अपने जुल्मों और परमाणु परीक्षणों से अमेरिका जैसे ताकतवार मुल्क को हिला देने वाले तानाशाह किम जोंग उन के तेवर चीन में जाते ही नरम पड़ गए. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद उत्तर कोरिया का शासक किम जोंग न सिर्फ अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार हो गया है, बल्कि शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भी हामी भर रहा है.

Advertisement

किम जोंग-उन चीन की चार दिवसीय यात्रा पर हैं. तानाशाह किम अपनी पत्नी री सोल जू के साथ चीन पहुंचा है. न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, किम ने अपना परमाणु प्रसार रोकने का संकल्प लिया है. शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने तानाशाह किम और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात की तस्वीर भी जारी की है.

इस मुलाकात के बाद तानाशाह किम ने कहा कि के साथ बातचीत करने और दोनों देशों के बीच एक शिखर सम्मेलन के लिए तैयार है. मुलाकात के दौरान तानाशाह ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को उत्तर कोरिया आने का निमंत्रण दिया. जिसे शी ने स्वीकार कर लिया.

ऐसा पहली बार हुआ है जब सत्ता संभालने के बाद तानाशाह किम उत्तर कोरिया से बाहर निकला है. रविवार को चीन पहुंचे किम जोंग बुधवार तक वहां रहेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »