टैरिफ वॉर के बीच निर्मला सीतारमण 6 दिन के यूरोप दौरे पर लंदन में, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत आगे बढ़ाएंगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा के दौरान वित्तीय मामलों पर होने वाली मीटिंग और द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगी. उनकी कोशिश भारत में निवेश को बढ़ावा देने पर होगा. इस दौरान वित्त मंत्री कई अलग-अलग चर्चाओं में हिस्सा लेंगी, जहां निवेशकों को भारत में निवेश के लिए प्रेरित करने की कोशिश की जाएगी.

Advertisement
निर्मला सीतारमण निर्मला सीतारमण

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज से एक सप्ताह के लिए विदेश दौरे पर रवाना हुई हैं. वह 8-13 अप्रैल तक ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया की यात्रा करेंगी. इस दौरान वे दोनों देशों में मंत्री स्तरीय द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगी. वित्त मंत्री का यह दौरा कई मायनो में अहम है, जब पूरी दुनिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ-ट्रेड वार से हाहाकार मची है.

Advertisement

वित्त मंत्री सीतारमण 13वें भारत-ब्रिटेन इकोनॉमिक एंड फाइनेंशियल डायलॉग (13th EFD) में हिस्सा लेंगी, जो कि लंदन में 9 अप्रैल के लिए शेड्यूल है. इस दौरान उनकी निवेशकों, व्यापारिक नेताओं से बातचीत होगी.

यह भी पढ़ें: 'खतरनाक मानसिकता...', तमिलनाडु में रुपये का सिंबल बदलने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उठाए सवाल

EFD बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगी वित्त मंत्री

13th EFD की सह-अध्यक्षता भारत की वित्त मंत्री और यूके के चांसलर द्वारा की जाएगी. यह एक अहम द्विपक्षीय मंच है जहां फाइनेंशियल कोलेबोरेशन, इन्वेस्टमेंट, फाइनेंशियल सर्विसेज, टैक्स के मामलों सहित विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाता है. इस मंच पर यूपीआई इंटरलिंक करने के मामलों पर भी वित्त मंत्री चर्चा करेंगी.

भारत इस मंच पर IFSC GIFT सिटी, निवेश, बीमा और पेंशन क्षेत्रों में सहयोग, फिनटेक और डिजिटल अर्थव्यवस्था, और स्थायी जलवायु फंड जुटाने पर जोर देगा. वित्त मंत्री और यूके के चांसलर विभिन्न रिपोर्ट्स और नई पहलों का ऐलान भी करेंगे.

Advertisement

वित्त मंत्री की राउंडटेबल चर्चा

अपने ब्रिटेन दौरे के दौरान, वित्त मंत्री सीतारमण इंडिया-यूके इंवेस्टर राउंडटेबल में मुख्य भाषण देंगी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय संगठनों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पेंशन फंड्स, बीमा कंपनियों, बैंक्स और वित्तीय संस्थानों के प्रमुख शामिल होंगे. इस राउंडटेबल की सह-मेजबानी ब्रिटेन के व्यापार राज्य सचिव के साथ की जाएगी.

यह भी पढ़ें: GST पर मिलेगी बड़ी राहत! वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जानिए क्या है सरकार का प्लान

ब्रिटेन के बाद ऑस्ट्रिया जाएंगी वित्त मंत्री सीतारमण

ब्रिटेन के बाद वित्त मंत्री सीतारमण ऑस्ट्रिया के लिए रवाना होंगी. इस दौरान, सीतारमण वरिष्ठ ऑस्ट्रियाई सरकारी नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी. वे ऑस्ट्रियाई अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और पर्यटन मंत्री वोल्फगैंग हाटमनस्डॉर्फर के साथ एक सेशन की सह-अध्यक्षता भी करेंगी, जिसमें ऑस्ट्रियाई सीईओ को भारत में गहन निवेश सहयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा.

भारत-ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का मामला

भारत और ब्रिटेन के बीच चल रहे फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स पर भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बातचीत आगे बढ़ा सकता हैं. इसका मकसद व्यापार और निवेश संबंधों को गहरा करना है, वित्त मंत्री के इस दौरे में पिछली प्रगति को आगे बढ़ाने और बाकी मुद्दों को हल करने की उम्मीद है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत और ब्रिटेन ने आठ महीने से ज्यादा समय के विराम के बाद 24 फरवरी को FTA के लिए बातचीत फिर से शुरू की थी. बातचीत 13 जनवरी, 2022 को शुरू की गई थी और 14 दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है. इस समझौते का मकसद, संभावित रूप से एक दशक में व्यापार को दोगुना या तिगुना करके 40-60 अरब डॉलर तक पहुंचाना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »