Advertisement

Nepal Flood Live: नेपाल में फिर उफान पर भोटेकोशी, त्रिशूली के किनारे हाई अलर्ट, बाढ़ से मरने वालों की तादाद 587 पहुंची

पंकज दास | नई दिल्ली | 28 अगस्त 2026, 11:31 PM IST

Nepal Flood Live Updates: नेपाल में भीषण बाढ़ के चलते मरने वालों का आंकड़ा 587 के पार पहुंच गया है, जबकि 1924 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं. इनमें 290 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं. नेपाल के पीएम बालेन शाह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है और हालात को गंभीर बताया है. नेपाल में फिर से बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है.

नेपाल और तिब्बत की सीमा पर आई भीषण बाढ़ से तबाही मच गई है (Photo: ITG)

नेपाल में बाढ़ के बाद आई भारी तबाही में अब तक 587 लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि 1924 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद 290 भारतीय नागरिकों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिनकी तलाश के प्रयास लगातार जारी हैं.

इस बीच, त्रिशूली हाइड्रोपावर की टनल में फंसे 350 मजदूरों और कर्मचारियों को नेपाली सेना की टीम ने रेस्क्यू किया है. इस हाइड्रोपावर में कई भारतीय मजदूर भी काम कर रहे थे. नेपाली सेना ने टनल में फंसे सभी मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया है.

वहीं, नेपाल सरकार के प्लेनेट लैब्स और लैंडसैट की सैटेलाइट तस्वीरों विश्लेषण से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, रसुवागढ़ी सीमा से करीब 18 किलोमीटर ऊपर लेंडे नदी का बहाव पूरी तरह बंद हो गया है. 

इस रुकावट के कारण तटीय क्षेत्र में एक अस्थायी झील बन गई है. नेपाल सरकार ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस प्राकृतिक झील का बांध टूटने से निचले इलाकों में अचानक भीषण बाढ़ आने का बड़ा खतरा बना हुआ है.

11:31 PM (एक महीने पहले)

भारत की राहत सामग्री की तीसरी खेप काठमांडू पहुंची

Posted by :- Akanksha

भारत की ओर से भेजी गई राहत सामग्री की तीसरी खेप काठमांडू पहुंच गई है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसकी जानकारी दी. इस खेप में 10 टन मानवीय सहायता भेजी गई है. इसमें पोर्टेबल जनरेटर, डिग्निटी किट, खाने के पैकेट और पानी साफ करने वाली गोलियां शामिल हैं. इसके साथ 11 सदस्यीय मेडिकल और टनल रेस्क्यू टीम भी नेपाल पहुंच गई है. टीम में डॉक्टर, पैरामेडिक्स और सुरंग बचाव के लिए रेकी टीम शामिल है. भारत नेपाल के राहत और बचाव अभियान में लगातार मदद कर रहा है.

10:05 PM (एक महीने पहले)

नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए श्रीलंका देगा 10 लाख डॉलर

Posted by :- Akanksha

श्रीलंका ने नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों के लिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता देने का फैसला किया है. श्रीलंका के सांसद नमल राजपक्षे ने इस फैसले की सराहना की. उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में दोस्तों और पड़ोसी देशों के साथ खड़ा होना सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं होना चाहिए. जरूरत के समय मदद पहुंचाना ही सच्ची एकजुटता है. इस कठिन समय में मेरी प्रार्थनाएं नेपाल के लोगों के साथ हैं.

 

9:40 PM (एक महीने पहले)

भोटेकोशी का जलस्तर फिर बढ़ा, त्रिशूली नदी किनारे हाई अलर्ट

Posted by :- Akanksha

नेपाल में भोटेकोशी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है. इसे देखते हुए त्रिशूली नदी के किनारे रहने वाले लोगों को हाई अलर्ट पर रहने की सलाह दी गई है. शुक्रवार रात चीन की ओर से जलस्तर बढ़ने की सूचना रसुवा पुलिस को मिली थी. इसके बाद बाढ़ पूर्वानुमान शाखा और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को अगली सूचना तक सतर्क रहने को कहा है.

9:11 PM (एक महीने पहले)

विदेशी टीमों की मदद लेने पर विचार कर रही नेपाल सरकार

Posted by :- Akanksha

नेपाल सरकार बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों में राहत, बचाव और पुनर्निर्माण के काम में विदेशी एजेंसियों को शामिल होने की अनुमति दे सकती है. सरकार की ओर से इस दिशा में जल्द फैसला लिए जाने की संभावना है. इससे प्रभावित इलाकों में चल रहे बचाव अभियान को अतिरिक्त मदद मिल सकती है.
 

Advertisement
7:24 PM (एक महीने पहले)

नेपाल फ्लैश फ्लड में 400 से ज्यादा कंटेनर ट्रक बहे

Posted by :- Akanksha

नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने कंटेनर ट्रक कारोबार को भारी नुकसान पहुंचाया है. बाढ़ में 400 से ज्यादा कंटेनर ट्रक बह गए हैं. इन ट्रकों के चालक, सहचालक, मजदूर और व्यापारी समेत 1,000 से ज्यादा लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. ये लोग त्योहारों के लिए सामान लेने रसुवागढ़ी-केरुंग नाके पर पहुंचे थे. नेपाल ट्रक कंटेनर व्यवसायी संघ के मुताबिक, 400 से ज्यादा चालक ही लापता हैं. सहचालक, व्यापारी और कस्टम एजेंटों को जोड़ने पर यह संख्या और बढ़ सकती है. बाढ़ से कई दूसरे इलाकों के वाहन भी फंसे हैं. ऐसे में नुकसान का सही आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है.

7:06 PM (एक महीने पहले)

नेपाल फ्लैश फ्लड के लिए यूरोपीय संघ  2 मिलियन यूरो करेगा डोनेट

Posted by :- Akanksha

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि अचानक आई बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं. उन्होंने बताया कि यूरोप नेपाल को तुरंत 2 मिलियन यूरो की मानवीय सहायता दे रहा है.इस मुश्किल समय में यूरोप नेपाल के साथ खड़ा है. इस राशि से बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित परिवारों और समुदायों तक जरूरी राहत पहुंचाई जाएगी.  

6:45 PM (एक महीने पहले)

नेपाल में दो झीलों पर नजर, पूरी तरह खाली होने तक बाढ़ का खतरा

Posted by :- Akanksha

नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ऊपर बनी दो झीलों पर अधिकारियों की नजर बनी हुई है. नेपाल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी के मुताबिक, दोनों झीलों के पूरी तरह खाली होने तक बाढ़ का खतरा बना रहेगा. इनमें से एक झील शुक्रवार को ओवरफ्लो होने लगी थी. सैटेलाइट तस्वीरों से दोनों झीलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. वहीं, नीचे की ओर कैमरे और सेंसर लगाने की तैयारी कर रहा है, ताकि पानी के स्तर में बदलाव की तुरंत जानकारी मिल सके.
 

6:42 PM (एक महीने पहले)

चीन से 149 भारतीय नागरिक  नेपाल पहुंचे

Posted by :- Akanksha

चीन से आज कुल 149 भारतीय नागरिक सीमा पार कर नेपाल पहुंचे हैं. नेपाल में जारी राहत और बचाव अभियान के बीच इन भारतीयों के सुरक्षित नेपाल पहुंचने की जानकारी सामने आई है.
 

5:53 PM (एक महीने पहले)

नेपाल-चीन में फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, अब तक 592 लोगों की मौत

Posted by :- Akanksha

हिमालयी क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद नेपाल और चीन ने शुक्रवार को राहत और बचाव अभियान फिर शुरू कर दिया. दरअसल, झील में पानी बढ़ने और उसके ओवरफ्लो होने से कुछ समय के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था. खतरा कम होने के बाद अभियान दोबारा शुरू किया गया. बुधवार को ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ में नेपाल में 587 और चीन के तिब्बत में 5 लोगों की मौत हो चुकी है. दोनों देशों में करीब 1,000 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.

Advertisement
5:42 PM (एक महीने पहले)

नेपाल में फंसे आंध्र प्रदेश के 28 तीर्थयात्री आज लौटेंगे घर

Posted by :- Akanksha

नेपाल फ्लैश फ्लड के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने के बाद आंध्र प्रदेश के 28 तीर्थयात्री शुक्रवार को स्वदेश लौटने की तैयारी में हैं. फ्लैश फ्लड और भूस्खलन के बीच उनकी सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. सभी तीर्थयात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

5:04 PM (एक महीने पहले)

नेपाल सेना चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन, भारत की ओर से सहयोग जारी: एस जयशंकर

Posted by :- Akanksha

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद राहत और बचाव अभियान नेपाल के अधिकारी और सुरक्षा बल चला रहे हैं. भारत पहुंचे 21 लोगों के एक समूह को भी नेपाल की सेना ने ही रेस्क्यू किया था. भारत सरकार नेपाल को हर संभव मदद दे रही है. भारत की ओर से जो भी सहयोग नेपाल सरकार को दिया जा सकता है, वह लगातार किया जा रहा है. 

5:00 PM (एक महीने पहले)

झील के ओवरफ्लो होने से नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया

Posted by :- Akanksha

नेपाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहा राहत और बचाव अभियान फिलहाल रोक दिया गया है. शुक्रवार को सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बांध जैसी स्थिति में जमा झील का पानी ओवरफ्लो होने लगा है. इसके बाद अगले 90 मिनट के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन रोकने का फैसला लिया गया. बाढ़ प्रभावित रसुवा जिले में हेलिकॉप्टर से चलाया जा रहा बचाव अभियान भी रोक दिया गया है. इस बीच इलाके के स्थानीय लोगों को पहाड़ी की ओर जाते देखा गया. अधिकारियों को झील से बढ़ते पानी के कारण खतरे की आशंका है. हालात को देखते हुए लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है.

4:34 PM (एक महीने पहले)

नेपाल को 60 टन राहत सामग्री भेजेगा भारत

Posted by :- Akanksha

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि नेपाल के लिए भारत की तीसरी राहत उड़ान रवाना हो रही है. इस उड़ान के साथ भारत नेपाल को अब तक करीब 60 टन राहत सामग्री भेज चुका होगा. इसमें आपदा से प्रभावित लोगों के लिए जरूरी सामान शामिल है. भारत की टीमें राहत और बचाव कार्य में नेपाल की मदद कर रही हैं. सरकार का फोकस फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने और उन्हें जल्द भारत वापस लाने पर है.

4:26 PM (एक महीने पहले)

चीन की तरफ मौजूद करीब 400 भारतीय नागरिक सुरक्षित: MEA

Posted by :- Akanksha

विदेश मंत्रालय ने बताया कि चीन की तरफ मौजूद करीब 400 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं. नेपाल में आई फ्लैश फ्लड के बाद भारत सरकार लगातार राहत और बचाव अभियान में मदद कर रही है. मंत्रालय के मुताबिक, नेपाल में सुरंग से लोगों को निकालने के लिए एक रेस्क्यू टीम भेजी जाएगी. इसके अलावा मेडिकल टीम भी नेपाल भेजी जाएगी. नेपाल से बचाए गए भारतीय नागरिकों को वापस लाने की व्यवस्था भारत सरकार और भारतीय दूतावास मिलकर कर रहे हैं.
 

Advertisement
4:19 PM (एक महीने पहले)

रसुवा में बाढ़ से भारी तबाही, अब तक 547 शव बरामद

Posted by :- Akanksha

नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के बाद अब तक 547 शव बरामद किए जा चुके हैं. वहीं 27 पुलिसकर्मी अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. राहत और बचाव अभियान के दौरान 1,403 लोगों को घायल अवस्था में बचाया गया है. इनमें से कई लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया. काठमांडू घाटी के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के बाद 94 घायलों को छुट्टी भी दी जा चुकी है. प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. 

4:05 PM (एक महीने पहले)

नेपाल में बाढ़ के बीच 121 विदेशी पर्यटकों का रेस्क्यू, 85 भारतीय नागरिक शामिल

Posted by :- Akanksha

नेपाल में भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है. नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक, 28 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे तक प्रभावित इलाकों से 121 विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया है. इनमें भारत के 85 नागरिक शामिल हैं. इसके अलावा चीन के 16, दक्षिण कोरिया के 9, अमेरिका और रूस के 2-2 तथा इटली के 2 नागरिकों को भी बचाया गया है. बुल्गारिया और स्विट्जरलैंड के एक-एक नागरिक भी सुरक्षित निकाले गए हैं. तीन यात्रियों की राष्ट्रीयता की पुष्टि अभी नहीं हुई है.
 

3:35 PM (एक महीने पहले)

पीएम शहबाज शरीफ ने बलेश शाह से फोन पर की बातचीत

Posted by :- Akanksha

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से फोन पर बात की. उन्होंने नेपाल में हाल ही में आई फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से हुई जनहानि पर दुख जताया.  शहबाज शरीफ ने कहा कि इस मुश्किल समय में पाकिस्तान नेपाल की सरकार और जनता के साथ पूरी तरह खड़ा है. उन्होंने नेपाल को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया. साथ ही बताया कि पाकिस्तान राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए आपातकालीन राहत सामग्री भेज रहा है.

 

2:58 PM (एक महीने पहले)

रेड क्रॉस का अलर्ट- नेपाल में 93 हजार लोग मदद के मोहताज

Posted by :- Anurag

नेपाल में बाढ़ से हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं. रेड क्रॉस के एक अधिकारी के मुताबिक, कम से कम 93,000 लोग प्रभावित हुए हैं और उन्हें तत्काल मदद की जरूरत है. रेड क्रॉस ने दूसरी बार बाढ़ आने के खतरे को लेकर भी चिंता जताई है. अधिकारी ने कहा कि संभावित सेकेंडरी फ्लड को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है.

2:51 PM (एक महीने पहले)

नेपाल में बाढ़ के बीच 117 टूरिस्ट सुरक्षित निकाले गए, 85 भारतीय

Posted by :- Anurag

नेपाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 117 पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया है. नेपाल टूरिज्म बोर्ड के मुताबिक, इनमें सबसे ज्यादा 85 भारतीय नागरिक हैं. रेस्क्यू किए गए लोगों में 16 चीन, 9 दक्षिण कोरिया, 2 अमेरिका और 2 इटली के नागरिक शामिल हैं. वहीं, 3 लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है.

Advertisement
1:51 PM (एक महीने पहले)

नेपाल बाढ़: PM और सभी मंत्री देंगे एक महीने की सैलरी, राहत कोष में होगी जमा

Posted by :- Anurag

नेपाल में भीषण बाढ़ और आपदा के बीच सरकार ने राहत कार्यों के लिए बड़ा फैसला लिया है. नेपाल सरकार के प्रवक्ता सस्मित पोखरेल ने बताया कि प्रधानमंत्री और सभी मंत्री अपना एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे. सरकार की ओर से यह राशि आपदा प्रभावित लोगों की मदद और राहत-बचाव कार्यों में इस्तेमाल की जाएगी.

1:05 PM (एक महीने पहले)

नेपाल फ्लैश फ्लड का पानी गोपालगंज पहुंचा, 1.5 लाख क्यूसेक पानी आया, अब हालात सामान्य

Posted by :- Anurag

गोपालगंज के डीएम समीर सौरभ ने बताया कि नेपाल में आई फ्लैश फ्लड के दौरान करीब 1.5 लाख क्यूसेक पानी जिले में आया था, लेकिन तटबंध मजबूत रहने से कोई नुकसान नहीं हुआ. अब पानी घट गया है और स्थिति सामान्य है.

12:37 PM (एक महीने पहले)

ग्यिरोंग में तबाही के बाद एक्टिव हुए शी जिनपिंग, राहत-बचाव पर की बैठक

Posted by :- Anurag

चीन में भीषण भूस्खलन के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राहत और बचाव कार्यों को लेकर अहम बैठक की. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) की केंद्रीय समिति के महासचिव शी जिनपिंग ने शुक्रवार को पार्टी नेतृत्व की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में दक्षिण-पश्चिम चीन के शिजांग (तिब्बत) स्वायत्त क्षेत्र के ग्यिरोंग काउंटी में आए विनाशकारी भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की गई और आगे की तैयारियों पर चर्चा हुई.

12:15 PM (एक महीने पहले)

Nepal helpline number: नेपाल में फंसे भारतीयों की मदद के लिए उपराष्ट्रपति सचिवालय ने जारी किया नंबर

Posted by :- Anurag

नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद फंसे भारतीयों के परिजनों की मदद के लिए उपराष्ट्रपति सचिवालय ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. उपराष्ट्रपति सचिवालय के मुताबिक, बड़ी संख्या में परिजन अपने प्रियजनों की स्थिति जानने के लिए फोन कर रहे हैं. बेहतर समन्वय के लिए मदद चाहने वाले लोग +91 11 23094954 पर संपर्क कर सकते हैं. वहीं, काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने भी तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं: +977 985 131 6807,  +977 970 910 7500, +977 981 032 6117

12:09 PM (एक महीने पहले)

त्रिशूली में बढ़ा पानी, JCB ड्राइवर बोला- सभी को सुरक्षित निकाला गया

Posted by :- Anurag

बाढ़ प्रभावित इलाके में एक JCB ड्राइवर ने बताया कि अधिकारियों ने उन्हें पानी का स्तर बढ़ने के कारण सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए थे. ड्राइवर के मुताबिक, उन्हें अपनी मशीनरी के साथ सुरक्षित जगह पर इंतजार करने और अगले निर्देश मिलने तक काम शुरू नहीं करने को कहा गया था. उन्होंने बताया कि सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर निकाल लिया गया है.

 

Advertisement
11:52 AM (एक महीने पहले)

नेपाल में फिर महातबाही का अलार्म

Posted by :- Anurag

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से उबरने के बीच नुवाकोट के धुंडे बाजार में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. अधिकारियों ने लोगों को नदी किनारे से हटाकर सुरक्षित जगह जाने को कहा है. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक ऊपर से पानी छोड़े जाने या ग्लेशियर टूटने के बाद अगले कुछ मिनटों में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है. पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें: '20 मिनट में यहां पानी पहुंचने वाला है', 5 गुना बड़ा खतरा, पैनिक मोड में नेपाल के लोग

 

11:28 AM (एक महीने पहले)

Nepal rescue update: 3 दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रहे 18 मजदूर

Posted by :- Anurag

नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी बाढ़ के बाद लांगटांग हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में 18 मजदूर पिछले तीन दिनों से फंसे हैं. नेपाली सेना ने हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू की कोशिश की, लेकिन लैंडिंग नहीं हो सकी. एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है. नेपाल में 13 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी और 15 हेलीकॉप्टर राहत-बचाव में लगाए गए हैं. पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें: 3 दिन से मौत के मुहाने पर 18 मजदूर... हेलीकॉप्टर आया, लेकिन रेस्क्यू नहीं हो सका- VIDEO

11:16 AM (एक महीने पहले)

नेपाल बाढ़: रेस्क्यू किए गए 21 तमिलनाडु निवासी काठमांडू पहुंचे

Posted by :- Anurag

नेपाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों से रेस्क्यू किए गए तमिलनाडु के 21 लोग काठमांडू पहुंच गए हैं. यहां नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने उनसे मुलाकात कर उनकी सेहत और हालचाल की जानकारी ली. रेस्क्यू किए गए सभी 21 लोग जल्द ही भारत लौटेंगे. ये लोग कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल गए थे और बाढ़ के बाद प्रभावित इलाके में फंस गए थे.

10:39 AM (एक महीने पहले)

नेपाल में कुदरत के तांडव के बीच इंसानियत शर्मसार

Posted by :- Anurag

नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर वायरल 41 सेकेंड के वीडियो में कुछ लोग बाढ़ में मारी गई एक महिला के शव से सोने की बालियां निकालते नजर आ रहे हैं. पूरी खबर को यहां क्लिक कर पढ़ें: नेपाल में कुदरत के तांडव के बीच इंसानियत शर्मसार... बाढ़ में बहे महिला के शव से सोने की बालियां चुराते दिखे लोग, आरोपी गिरफ्तार

9:52 AM (एक महीने पहले)

Nepal rescue update: नेपाल में हाइड्रोपावर सुरंग में फंसे करीब 100 लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Posted by :- Anurag

नेपाल में भीषण बाढ़ के दो दिन बाद हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे करीब 100 लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Advertisement
7:34 AM (एक महीने पहले)

नेपाल ने विदेशी रेस्क्यू टीमों की मदद ठुकराई, कहा- अपने सुरक्षा बल संभाल सकते हैं ऑपरेशन

Posted by :- Anurag

नेपाल सरकार ने भोटेकोशी बाढ़ के बाद विदेशी रेस्क्यू टीम भेजने के कई देशों के प्रस्ताव ठुकरा दिए हैं. सरकार का कहना है कि नेपाली सुरक्षा एजेंसियां सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन संभालने में सक्षम हैं.

7:13 AM (एक महीने पहले)

बचाव अभियान संभालने में सक्षम हैं सुरक्षा एजेंसियां: नेपाल

Posted by :- Aman

नेपाल ने भोटेकोशी में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद कई देशों की ओर से सर्च-एंड-रेस्क्यू टीमें भेजने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. सरकार का कहना है कि नेपाली सुरक्षा एजेंसियां चल रहे बचाव अभियान को संभालने में सक्षम हैं.

7:06 AM (एक महीने पहले)

288 भारतीय और अमेरिकी-ब्रिटिश समेत दर्जनों देशों के पर्यटक लापता

Posted by :- Anurag

नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड में कम से कम 359 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1400 से ज्यादा लोग लापता हैं. इनमें कई विदेशी पर्यटक, ट्रेकर्स और कैलाश मानसरोवर यात्री शामिल हैं. यह भी पढ़ें: बाढ़ से महाविनाश... नेपाल जलप्रलय में किस देश के कितने नागरिक फंसे? देखें पूरी लिस्ट

6:57 AM (एक महीने पहले)

50 लाख घन मीटर पानी से नेपाल पर खतरा!

Posted by :- Aman

 

5:52 AM (एक महीने पहले)

नेपाल में तबाही के बीच ट्रंप ने मदद की पेशकश की

Posted by :- Aman

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेपाल को हर तरह की मदद की पेशकश की. उन्होंने नेपाल में आई इस तबाही को भयानक बताया और कहा कि वॉशिंगटन नेपाल के नेताओं के संपर्क में है. ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने नेपाल को मदद की पेशकश की है और आपदा से प्रभावित देश के लिए मदद की तैयारी कर रहा है.

Advertisement
4:18 AM (एक महीने पहले)

नेपाल की तबाही के बीच भोपाल से आई चिंताजनक खबर

Posted by :- Aman

नेपाल में त्रासदी के बीच भोपाल से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है. भोपाल की रहने वाली देविका अधिकारी के परिवार के चार सदस्य उनके बड़े भाई, छोटे भाई और दोनों भाभी नेपाल हादसे के बाद से संपर्क में नहीं हैं.  देविका ने बताया कि आखिरी बातचीत में उनके बड़े भाई ने कहा था कि सभी की जान खतरे में है और वे पहाड़ पर जाकर छिपे हुए हैं. यहां पढ़ें: 'सबकी जान खतरे में है...', नेपाल की तबाही के बीच भोपाल से आई चिंताजनक खबर, पहाड़ पर छिपे एक परिवार के चार लोग

2:10 AM (एक महीने पहले)

त्रिशूली नदी में प्रलय

Posted by :- Aman

त्रिशूली नदी तिब्बत से निकलने वाली नदी है. ये नदी तिब्बत से नेपाल आती है. यह नदी अपने तेज बहाव और व्हाइट वाटर राफ्टिंग के लिए मशहूर रही है. लेकिन बुधवार को इसी त्रिशूली नदी में ऐसा तूफान और प्रलय आया, जिसने तबाही ला दी. 

यह भी पढ़ें: घर के घर बहे, नेपाल में आई बाढ़ में 35 मोटरेबल और 45 सस्पेंशन ब्रिज तबाह, त्रिशूली में प्रलय

12:53 AM (एक महीने पहले)

नेपाल में हाहाकार... चीन गुनहगार?

Posted by :- Aman

 

12:52 AM (एक महीने पहले)

नेपाल बाढ़ में महाराष्ट्र के 114 पर्यटक फंसे

Posted by :- Aman

नेपाल बाढ़ में महाराष्ट्र के कम से कम 114 पर्यटकों के वहां फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन विभाग और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) के मुताबिक, इनमें से 53 पर्यटकों के 'सागा मानसरोवर' क्षेत्र में सुरक्षित होने की पुष्टि हो चुकी है.

इस बीच, बाढ़ में फंसे 114 लोगों में से लगभग 61 पर्यटक 'रिचा टूल्स प्राइवेट लिमिटेड' नाम की ट्रैवल एजेंसी के जरिए यात्रा पर गए थे, वहीं, बाकी लोग व्यक्तिगत रूप से नेपाल पहुंचे थे. 

12:49 AM (एक महीने पहले)

नेपाल में 392 लोगों की मौत

Posted by :- Aman

नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है. इस विनाशकारी फ्लैश फ्लड में अब तक 392 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1500 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं.