उत्तर कोरिया की तरफ से गंभीर और आसन्न खतरे को देखते हुए जापान सरकार अपनी मिसाइल सुरक्षा प्रणाली मजबूत करने में जुट गई है. इस सिलसिले में जापान की सरकार ने मंगलवार को अमेरिकी सेना की भू आधारित एजिस मिसाइल इंटरसेप्टर प्रणाली को सेना में शामिल किए जाने की मंजूरी दे दी.
मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने एजिस अशोर को शामिल किए जाने का समर्थन करते हुए कहा, ' उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु और मिसाइल परीक्षण ने हमारे देश की सुरक्षा पर अधिक गंभीर और आसन्न खतरे को बढ़ा दिया है.' का कहना है कि देश को बड़े पैमाने पर अपनी मिसाइल सुरक्षा में सुधार करने की जरूरत है.
प्रणाली को शुरू होने में लगेगा समय
जापान की योजना देश में दो स्थानों पर एजिस अशोर प्रणाली लगाने की है. मजबूत रडार के सुरक्षा घेरे में आ जाएगा. हालांकि जापान के अधिकारियों का कहना है कि एजिस अशोर प्रणाली का परिचालन शुरू होने में कई वर्ष लगेंगे.
बदा दें कि उत्तर कोरियाई शासन ने इस साल जापान के ऊपर दो रॉकेट दागे. साथ ही जापान को समुद्र में डूबा देने की चेतावनी भी दी. संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर कई प्रतिबंध भी लगाए और कड़ी चेतावनी दी. हालांकि उत्तर कोरिया पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. उसने अमेरिका को चुनौती देते हुए कहा कि उसको परमाणु और मिसाइल परीक्षण करने से कोई नहीं रोक सकता है. अगर उस पर प्रतिबंध लगाए जाते रहे, तो वह और परीक्षण करेगा.
केशवानंद धर दुबे