पाकिस्तान: ईशनिंदा के आरोप में शख्स की हत्या, गुस्साई भीड़ ने पुलिस स्टेशन भी फूंका

पुलिस ने बताया कि भीड़ ने जिस व्यक्ति की हत्या की उसका नाम मोहम्मद इस्माइल था, वह एक टूरिस्ट था, जो शहर के एक होटल में ठहरा हुआ था. कुछ स्थानीय लोगों ने उस पर हमला किया और उस पर ईशनिंदा का आरोप लगाया था.

Advertisement
पाकिस्तान के मदयान में भीड़ ने पुलिस स्टेशन फूंक दिया (फोटो क्रेडिट- AP) पाकिस्तान के मदयान में भीड़ ने पुलिस स्टेशन फूंक दिया (फोटो क्रेडिट- AP)

aajtak.in

  • पेशावर,
  • 21 जून 2024,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मदयान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां गुरुवार यानी 20 जून को उग्र भीड़ एक पुलिस स्टेशन में दाखिल हुई और वहां बंद एक व्यक्ति को जबरन बाहर निकाल लिया. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप में उसकी हत्या कर दी. 

समाचार एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय पुलिस अधिकारी रहीम उल्लाह के अनुसार हमलावरों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मदयान शहर में पुलिस स्टेशन में भी आग लगा दी और वहां खड़ी पुलिस की गाड़ियों को जला दिया.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि भीड़ ने जिस व्यक्ति की हत्या की उसका नाम मोहम्मद इस्माइल था, वह एक टूरिस्ट था, जो शहर के एक होटल में ठहरा हुआ था. कुछ स्थानीय लोगों ने उस पर हमला किया और उस पर ईशनिंदा का आरोप लगाया था.

भीड़ ने पुलिस स्टेशन के आसपास खड़ी गाड़ियों में भी आग लगा दी (फोटो- AP)

रहीम उल्लाह ने कहा कि पुलिस अधिकारी उस व्यक्ति को उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस स्टेशन ले गए. लेकिन भीड़ बढ़ गई और उनका पीछा करने लगी. इसके बाद भीड़ ने स्टेशन पर हमला कर दिया. इतना ही नहीं भीड़ ने आरोपी इस्माइल को पुलिस के हवाले से छीन लिया, उसे पीट-पीटकर मार डाला और फिर उसके शव को जलाकर सड़क पर छोड़ दिया. 

पुलिस अधिकारी रहीम उल्लाह ने कहा कि हालात को काबून में करने के लिए मदयान में अतिरिक्त पुलिस बल पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया है. आसपास शांति कायम रहे इसे लेकर पुलिस की टीमें मार्च कर रही हैं. 

Advertisement

हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हमलावरों में से किसी को गिरफ्तार किया गया है या नहीं. पिछले महीने पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में भीड़ ने 72 वर्षीय एक क्रिश्चियन व्यक्ति नजीर मसीह पर ईशनिंदा के आरोप में हमला किया था. बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »