कपिल शर्मा कैफे फायरिंग का बिश्नोई कनेक्शन, कनाडा से डिपोर्ट होगा हथियार छिपाने वाला गुर्गा!

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ विदेशों में कार्रवाई तेज हो गई है. फ्रांस में गैंग से जुड़े गरिंदर देव को गिरफ्तार किया गया, जिसे कनाडा प्रत्यर्पित किया जाएगा. वह ड्रग्स तस्करी और गैंग को आर्थिक मदद पहुंचाने के आरोप में वांछित है. वहीं कनाडा में जशनदीप सिंह को डिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है, जिस पर कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग में हथियार छिपाने में मदद करने का आरोप है.

Advertisement
अमेरिकी आरोपपत्र के बाद विदेशों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर कार्रवाई तेज हुई (Photo: ITG) अमेरिकी आरोपपत्र के बाद विदेशों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर कार्रवाई तेज हुई (Photo: ITG)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ विदेशों में कार्रवाई तेज हो गई है. फ्रांस में गैंग से जुड़े गैंगस्टर गरिंदर देव को गिरफ्तार किया गया है, जिसे अब कनाडा भेजा जाएगा. वहीं कनाडा में एक और मामले में जशनदीप सिंह नाम के शख्स को देश से डिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है. 

जशनदीप पर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग में हथियार छिपाने में मदद करने का आरोप है. यह पूरी कार्रवाई अमेरिका के न्याय विभाग द्वारा लॉरेंस बिश्नोई समेत दो भारतीय गैंगस्टरों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जाने के कुछ दिन बाद हुई है.

Advertisement

कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि गरिंदर देव को फ्रांस में गिरफ्तार कर लिया गया है. अब उसे प्रत्यर्पण की प्रक्रिया के जरिए कनाडा लाया जाएगा. 

अमेरिकी न्याय विभाग के आरोपपत्र के मुताबिक 40 साल का गरिंदर देव 'डॉक्टर', 'रॉकेट' और 'रिट्ज कार्लटन' जैसे नामों से भी जाना जाता है. आरोप है कि वह लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े आपराधिक नेटवर्क को आर्थिक फायदा पहुंचाने का काम करता था. 

यह भी पढ़ें: US Court Indictment: लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर निज्जर के कत्ल की साजिश का आरोप

उस पर यह भी आरोप है कि उसने बड़ी मात्रा में कोकीन और हेरोइन खरीदकर दक्षिणी कैलिफोर्निया से अमेरिका के पूर्वी हिस्से तक भेजने की साजिश में मदद की. जून 2025 में करीब 99.2 किलो कोकीन और 1 किलो हेरोइन की एक खेप भेजने की कोशिश की गई थी, लेकिन अमेरिकी एजेंसियों ने इसे रास्ते में ही जब्त कर लिया था.

Advertisement

इसी बीच एक अलग मामले में कनाडा के इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी ट्रिब्यूनल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित सदस्य जशनदीप सिंह को देश से डिपोर्ट करने का आदेश दिया है. जशनदीप पर आरोप है कि उसने सरे शहर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे के बाहर हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार को छिपाने में मदद की थी. हालांकि इस मामले में अभी तक उसके खिलाफ कोई औपचारिक आपराधिक आरोप तय नहीं किए गए हैं. 

जशनदीप सिंह साल 2022 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा आया था और उसने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है. इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अर्शदीप सिंह को भी कनाडा से डिपोर्ट किया जा चुका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »