इटली में तेल संकट! विमानों के रिफ्यूलिंग पर लगाई पाबंदी, चार एयरपोर्ट पर राशनिंग शुरू

इटली के चार प्रमुख हवाई अड्डों पर विमान ईंधन (Jet A1) की कमी के चलते रीफ्यूलिंग पर कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं. एयर बीपी इटली द्वारा जारी नोटिस के बाद मिलान, वेनिस और बोलोग्ना जैसे शहरों में विमानों को सीमित तेल दिया जा रहा है. हालांकि, एयर एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को इस कटौती से बाहर रखा गया है.

Advertisement
इटली में गंभीर तेल संकट, चार एयरपोर्ट पर रशनिंग शुरू. (photo: Reuters) इटली में गंभीर तेल संकट, चार एयरपोर्ट पर रशनिंग शुरू. (photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:38 AM IST

इटली के प्रमुख ईंधन ऑपरेटर 'एयर बीपी इटली' ने शनिवार को चार प्रमुख हवाई अड्डों पर विमान ईंधन (Jet A1) की कमी के चलते रिफ्यूलिंग पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है. हालांकि, एयर एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को इस कटौती से बाहर रखा गया है.

इतालवी मीडिया एल'यूनियोन सार्डा (L’Unione Sarda) के अनुसार, इटली की मुख्य ईंधन आपूर्तिकर्ता कंपनी एयर बीपी इटालिया (Air BP Italia) ने एयरलाइंस को एक नोटिस जारी कर इटली के एयरपोर्ट से ईंधन भरने पर प्रतिबंध लगा दिया है. कंपनी का कहा है कि ये फैसला क्षेत्र में विमान ईंधन (Jet A1) की सीमित उपलब्धता और लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण लिया गया. ये पाबंदी फिलहाल 9 अप्रैल तक लागू रहने की उम्मीद है, जिससे ईस्टर के व्यस्त सीजन में यात्रियों को परेशानी हो सकती है.

Advertisement

चार एयरपोर्ट पर रशनिंग शुरू

वहीं, इस नोटिस के बाद मिलान लिनेट, वेनिस मार्को पोलो, बोलोग्ना और ट्रेविसो जैसे शहरों में राशनिंग शुरू कर दी गई है और विमानों के सीमित तेल दिया जा रहा है. बोलोग्ना और वेनिस जैसे एयरपोर्ट पर सामान्य कमर्शियल विमानों के लिए अधिकतम 2,000 लीटर ईंधन की सीमा निर्धारित की गई है. पायलटों को सलाह दी जा रही है कि वो पिछले गंतव्य से ही इतना तेल लेकर आएं कि वापसी या अगले सफर में दिक्कत न हो.

भले ही यात्री उड़ानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हों, लेकिन आपातकालीन सेवाओं को सुरक्षित रखा गया है. एयर बीपी इटली और हवाई अड्डा अधिकारियों ने एक प्राथमिकता सूची तैयार की है. इसमें सबसे ऊपर एयर एम्बुलेंस (हवाई एम्बुलेंस) और महत्वपूर्ण राजकीय उड़ानों को रखा गया है.

इसके बाद तीन घंटे से अधिक लंबी दूरी की उड़ानों को प्राथमिकता दी जा रही है. स्थानीय प्रशासन स्थिति की निगरानी कर रहा है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका कोई बुरा असर न पड़े.

बता दें कि एयर बीपी इटली ने तेल की राशनिंग का कोई आधिकारिक और विशिष्ट कारण नहीं बताया है, लेकिन उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि ये सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक संबंधी समस्याओं का परिणाम है.

कुछ रिपोर्ट्स में इसे ईस्टर के दौरान बढ़ने वाले हवाई यातायात और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल मार्ग में आने वाली बाधाओं से जोड़कर भी देखा जा रहा है. एयरलाइंस अब अपने विमानों में अतिरिक्त तेल भरकर लाने (Tankering) या वैकल्पिक डिपो से तेल मंगवाने जैसे इंतजाम कर रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement