'आगे बढ़ो और पोजिशन कब्जाओ...', हिजबुल्लाह का गेम फिनिश करने का इजरायली सेना ने कर दिया ऐलान

हिज़्बुल्लाह ने इजरायल पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली है. आईडीएफ के मुताबिक लेबनान से आए दो ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया. वहीं, इजरायल के रक्षा मंत्री कैट्ज ने कहा कि सेना को लेबनान में आगे बढ़ने और अतिरिक्त ठिकानों पर नियंत्रण करने की अनुमति दी गई है.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:13 PM IST

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री ने लेबनान में अतिरिक्त इलाकों पर कब्जा करने के लिए आईडीएफ की कार्रवाई को मंजूरी दे दी है. ऑपरेशन “रोर ऑफ द लायन” के तहत चल रही कार्रवाई के समानांतर, इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) की 91वीं डिवीजन की टुकड़ियां दक्षिणी लेबनान के इलाके में सक्रिय हैं.

आईडीएफ उत्तरी क्षेत्र के निवासियों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा परत तैयार करने पर काम कर रहा है. इसके तहत हिज़्बुल्लाह के आतंकी ढांचे पर व्यापक हमले किए जा रहे हैं, ताकि खतरों को नाकाम किया जा सके और इजरायल की सीमा में घुसपैठ की कोशिशों को रोका जा सके.

Advertisement

आईडीएफ के सोशल मीडिया पर बताया कि हिज़्बुल्लाह आतंकी संगठन ने इस अभियान में शामिल होकर ईरान की ओर से कार्रवाई करने का फैसला किया है और उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे. आईडीएफ इजरायल के नागरिकों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने देगा और उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाता रहेगा.

वहीं, इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि ईरान में जमीनी सेना तैनात किए जाने की संभावना काफी कम है, क्योंकि यह प्रैक्टिकल नहीं है.

हिज्जबुल्लाह ने ली ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी

हिज़्बुल्लाह ने रात में इजरायल पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली है. आईडीएफ के मुताबिक, लेबनान से आए दो ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया. इजरायल में किसी नुकसान या हमले के असर की कोई खबर नहीं है.

हिज़्बुल्लाह का दावा है कि उसने माउंट मेरोन स्थित इजरायली एयर ट्रैफिक कंट्रोल बेस और रामात डेविड एयरबेस को निशाना बनाया.

Advertisement

आतंकी संगठन ने यह भी दावा किया है कि सुबह 6:30 बजे गोलान हाइट्स में आईडीएफ के एक बेस पर रॉकेट दागे गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement