इजरायल की रॉकेट-मिसाइल इंजन बनाने वाली कंपनी के टेस्टिंग ग्राउंड में बड़ा धमाका- VIDEO

इजरायल के बेइत शेमेश इलाके में स्थित सरकारी डिफेंस कंपनी टोमर के टेस्टिंग ग्राउंड में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिए. कंपनी ने इसे "कंट्रोल्ड टेस्ट" बताया है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के सवाल कर रहे हैं.

Advertisement
इजरायधमाके के बाद आसमान में धुआं छा गया. (Photo- AI Improvement) इजरायधमाके के बाद आसमान में धुआं छा गया. (Photo- AI Improvement)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:03 AM IST

इजरायल के मध्य इलाके बेइत शेमेश में शनिवार देर रात अचानक जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना बड़ा था कि आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग घबरा गए और कुछ ही देर में आसमान काले धुएं से भर गया. यह विस्फोट इजरायल की सरकारी डिफेंस कंपनी टोमर के टेस्टिंग ग्राउंड में हुआ. यही कंपनी एरो-2 और एरो-3 जैसे मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए रॉकेट इंजन बनाती है.

Advertisement

घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होने लगे, जिनमें दूर से आग की ऊंची लपटें और धुएं का विशाल गुबार साफ नजर आ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी और कुछ मिनटों तक ऐसा लगा जैसे कोई बड़ा हमला हुआ हो.

यह भी पढ़ें: लेबनान की जमीन पर नजर गड़ाए बैठे हैं इजरायली, खुद बताया कब्जे का प्लान

हालांकि, टोमर कंपनी ने तुरंत सफाई देते हुए कहा कि यह एक "प्री-प्लांड और कंट्रोल्ड एक्सपेरिमेंट" था, जिसे तय योजना के तहत किया गया. कंपनी का दावा है कि इस घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई घायल हुआ है.

लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोग और सुरक्षा मामलों के जानकार इस दावे पर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि अगर यह सिर्फ एक तय टेस्ट था, तो आसपास के लोगों को पहले से जानकारी क्यों नहीं दी गई. इसके अलावा, धमाके के तुरंत बाद इमरजेंसी सेवाओं का मौके पर पहुंचना भी कई सवाल खड़े कर रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिका से जमीनी लड़ाई की तैयारी में ईरान, IRGC ने जारी किया ट्रेनिंग वीडियो

कुछ डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह रॉकेट मोटर या ठोस ईंधन की टेस्टिंग के दौरान हुआ हादसा भी हो सकता है. क्योंकि जिस जगह धमाका हुआ, वहां मिसाइल और रॉकेट प्रोपल्शन सिस्टम पर काम किया जाता है.

इस पूरे मामले को लेकर इसलिए भी ज्यादा चर्चा हो रही है क्योंकि हाल के दिनों में ईरान और इजरायल के बीच तनाव काफी बढ़ा हुआ है. ऐसे माहौल में इस धमाके ने लोगों की चिंता और अटकलों को और बढ़ा दिया है. हालांकि, फिलहाल इजरायली सरकार या सेना ने किसी हमले की पुष्टि नहीं की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement