इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास फेरी में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, 41 लापता

मदुरा द्वीप के पास एक फेरी में आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग लापता बताए जा रहे हैं. राहत और बचाव के लिए कई जहाजों को लगाया गया है. आग किस वजह से लगी है, अभी तक इसका पता नहीं चला है.

Advertisement
मदुरा द्वीप के पास फेरी में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई. (Photo-X) मदुरा द्वीप के पास फेरी में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई. (Photo-X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST

इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार (2 अगस्त) को एक यात्री फेरी में आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग अभी भी लापता हैं. हादसे के बाद बड़े स्तर पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है. इंडोनेशिया की सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के मुताबिक, फेरी में यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत कुल 271 लोग सवार थे. रविवार दोपहर तक कम से कम 225 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि लापता लोगों की तलाश जारी थी.

Advertisement

यह फेरी पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया से दक्षिण सुलावेसी के मकासर जा रही थी. इसी दौरान जावा के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित मदुरा द्वीप के पास फेरी में आग लग गई.

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए कई जहाजों को तैनात किया गया है. अधिकारी आसपास के समुद्री इलाके में लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं. फेरी में आग लगने की वजह का तत्काल पता नहीं चल सका है.

Credit: jakartaglobe

पहले भी हुआ था हादसा

इंडोनेशिया में इससे करीब एक साल पहले भी फेरी में आग लगने की एक जानलेवा घटना हुई थी. जुलाई 2025 में उत्तरी सुलावेसी प्रांत के पास एक यात्री जहाज में आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 150 लोगों को बचाया गया था.

KM Barcelona 5 नाम का यह जहाज करीब 280 लोगों को लेकर जा रहा था. पिछले साल 19 जुलाई को प्रांत की राजधानी मनाडो के पास समुद्र में सफर के दौरान जहाज में आग लग गई थी.

Advertisement

साल 2025 की इस घटना के अलावा भी इंडोनेशिया में फेरी में आग लगने और समुद्री हादसों के कई मामले सामने आ चुके हैं. मई 2021 में टर्नेट से रवाना होने के कुछ समय बाद मोलुक्का सागर में KM Karya Indah फेरी में आग लग गई थी. आग लगने के बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स को समुद्र में कूदना पड़ा था. अधिकारियों और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मदद से सभी 181 यात्रियों और 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया था. यात्रियों में 22 बच्चे भी शामिल थे. इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »