सूडान की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 18 भारतीयों समेत 23 लोगों की मौत, 130 घायल

सूडान की राजधानी खार्तूम में एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 18 भारतीयों समेत 23 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 130 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • खार्तूम,
  • 04 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST

  • ईंधन टैंकर के गैस अनलोड करने के दौरान हुआ धमाका
  • घायलों को आस-पास के अस्पताल में कराया गया भर्ती

सूडान की राजधानी खार्तूम में चीनी मिट्टी की एक फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें 18 भारतीयों की मौत हो गई है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस घटना की पुष्टि की है. विदेश मंत्री ने कहा, 'मुझे अभी सलूमी स्थित एक फैक्ट्री में विस्फोट की जानकारी मिली है. इस हादसे में 18 भारतीयों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Advertisement

इस धमाके में कुल 23 लोगों की मौत हुई है, जबकि 130 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. भारतीय मिशन ने भी इस बात की जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि सलोमी फैक्ट्री में विस्फोट उस समय हुआ, जब वहां एक ईंधन का टैंकर गैस अनलोड कर रहा था. सेंट्रल कमेटी ऑफ सूडान डॉक्टर्स ने पीड़ितों की मदद के लिए सोशल मीडिया पर अपील की है.

खार्तूम राज्य पुलिस ने कहा कि घायलों को खार्तूम, उत्तरी खार्तूम और ओम्डर्मन शहरों के पांच अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक विस्फोट के कारण आसमान में काला धुंआ और आग की लपटें छा गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना के बाद पास की फैक्ट्रियों को भी खाली करा लिया गया है और वहां काम करने वालों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है.

Advertisement

की खबर मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे और आग में काबू पाने की कोशिश की. इस धमाके के बाद सूडान के उद्योग और व्यापार मंत्री मदनी अब्बास और खार्तूम के गवर्नर मोहम्मद अब्देल-रहमीन और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया.

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी गई है. सरकार ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »