भारतीय मूल का ये कारोबारी अमेरिकी संसद का लड़ेगा चुनाव

हैरी अरोड़ा डेमोक्रेटिक पार्टी के मौजूदा सांसद जिम हिमेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे जो जनवरी 2009 से चौथी कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

Advertisement
हैरी अरोड़ा  कांग्रेस की एक सीट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं हैरी अरोड़ा कांग्रेस की एक सीट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं

दिनेश अग्रहरि

  • वाशिंगटन,
  • 11 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

अमेरिका में भारतीय मूल के निवेश (इन्वेस्ट) बैंकर ने अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ने की योजना बनाई है. वह उत्तर-पूर्वी अमेरिका स्थित कनेक्टिकट में चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं. अमेरिका में इस साल प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव होने हैं. जिसमें के कारोबारी हैरी अरोड़ा कांग्रेस की एक सीट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. हैरी 48 साल के हैं.

Advertisement

गौरतलब है कि हैरी अरोड़ा डेमोक्रेटिक पार्टी के मौजूदा सांसद जिम हिमेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे जो जनवरी 2009 से चौथी कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था और नीतियों को लेकर मेरी समझ से मैं ऐसी नीतियां लेकर आऊंगा जो मौजूदा नीतियों से हुए नुकसान को कम करेगी. कारोबारी जीवन में सफलता के बाद मैं जनहित के लिए काम करना चाहता हूं. मैं इसे अपना कर्त्तव्य मानता हूं.’’

बता दें कि इस सीट के लिए रिपब्लिकन पार्टी का प्राइमरी चुनाव 14 अगस्त को होना है. अभी तक वह चुनावी दौड़ में पार्टी के इकलौते उम्मीवार हैं. वह पहली बार में उतर रहे हैं.

आपको बता दें कि अरोड़ा अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भारतीय-अमेरिकियों के अनौपचारिक समूह ‘समोसा कॉकस’ में रिपब्लिकन आवाज बनकर प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं. वर्तमान में अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में चारों भारतीय-अमेरिकी सांसद अमी बेरा, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति और प्रमिला जयपाल डेमोक्रेटिक पार्टी के हैं.

Advertisement

हैरी अरोड़ा की पैदाइशी भारत की है और वह वर्ष 2012 से लंदन स्थित कंपनी नोर्थलैंडर कमोडिटी एडवाइजर्स में साझेदार हैं. वर्ष 2006 में उन्होंने अपनी खुद की कंपनी शुरू की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »