'कुलभूषण को बचाने के लिए ट्रंप दें दखल'- भारतीय अमेरिकियों ने शुरू की मुहिम

कुलभूषण जाधव को मौत की सजा से बचाने की कोशिश में अब अमेरिका में अमेरिका में रह रहे भारतीय अमेरिकी समुदाय भी जुट गया है. उसने ट्रंप प्रशासन को मामले में दखल देने की मांग वाली व्हाइट हाउस याचिका लांच की है.

Advertisement
कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई है कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई है

साद बिन उमर

  • वाशिंगटन,
  • 21 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 5:13 PM IST

कुलभूषण जाधव को मौत की सजा से बचाने की कोशिश में अब अमेरिका में अमेरिका में रह रहे भारतीय अमेरिकी समुदाय भी जुट गया है. उसने ट्रंप प्रशासन को मामले में दखल देने की मांग वाली व्हाइट हाउस याचिका लांच की है.

व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर वी द पीपुल पिटीशन में कहा गया है कि जाधव के खिलाफ लगाए गए आरोप कि वह भारत के लिए जासूसी कर रहा था, पूरी तरह से गलत और मनगढ़ंत हैं. ट्रंप प्रशसन इस पर कोई प्रतिक्रिया दे इसके लिए 14 मई तक इस पर एक लाख लोगों के हस्ताक्षर होने जरूरी हैं.

Advertisement

इस याचिका में कहा गया है, भारत को स्पष्ट रूप से यह सिद्ध करता है कि जिन आरोपों पर जाधव को मौत की सजा सुनाई गई है वह पूरी तरह से गलत और मनगढ़ंत हैं.

इसमें आगे कहा गया है कि, इसको ध्यान में रखते हुए मैं उपयुक्त एंव सक्षम अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चत करने का अनुरोध करता हूं कि जो उसने कभी किया ही नहीं.

गौरतलब है कि नौसेना के पूर्व अधिकारी को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने भारत के लिए जासूसी करने के आरोप में मौत की सजा सुनाई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement