'आतंकवाद केवल मासूमों को नहीं मारता, मानसिकता को भी डैमेज करता है', UN में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

यूएन में भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी भाविका मंगलानंदन ने कहा कि आतंकवादी न केवल मासूम लोगों को मारता है, बल्कि पूरे देश की मानसिकता को भी नुकसान पहुंचाता है.

Advertisement
भारत ने पाकिस्तान के दोहरे रवैये को लेकर सवाल उठाए.(Photo: ITG) भारत ने पाकिस्तान के दोहरे रवैये को लेकर सवाल उठाए.(Photo: ITG)

सुबोध कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत ने आतंकवाद, धार्मिक आजादी और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर पाकिस्तान के दोहरे रवैये को लेकर सवाल उठाए. यूएन में भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी भाविका मंगलानंदन ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा, 'एक आतंकवादी न केवल मासूम लोगों को मारता है, बल्कि पूरे देश की मानसिकता को भी नुकसान पहुंचाता है.'

उन्होंने पाकिस्तान को याद दिलाया कि 1999 के कारगिल युद्ध में मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों को भारतीय सेना ने पूरे सैन्य सम्मान और इस्लामी रीति-रिवाजों के साथ दफनाया था.

Advertisement

इसके साथ ही उन्होंने कश्मीर और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर भारत को भाषण देने के पाकिस्तान के नैतिक अधिकार पर सीधे सवाल उठाए.

इस बीच, पाकिस्तान ने तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए बद्र समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते का मकसद चारों देशों के बीच रक्षा उत्पादन, तकनीक शेयर करने, सैन्य प्रशिक्षण और रिसर्च को बढ़ावा देना है.

इसे अभी ऐसा सैन्य गठबंधन नहीं माना जा रहा, जिसमें देश पर हमला होने पर बाकी देश उसकी तरफ से जंग में उतरेंगे. हालांकि, इस समझौते से रक्षा क्षेत्र में एक नया नेटवर्क बनने की संभावना जरूर बढ़ी है, जिस पर भारत की नजर रहेगी.

समझौते के तहत चारों देश अपनी रक्षा उत्पादन क्षमता और सैन्य तकनीक को मजबूत करने के लिए एकसाथ काम करेंगे. तुर्किये के पास विकसित रक्षा उद्योग और हथियार बनाने की तकनीक है. पाकिस्तान और इंडोनेशिया अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और श्रमबल का योगदान दे सकते हैं, वहीं, कतर निवेश और बाजार की मांग के जरिए भूमिका निभा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »