NSG ड्रामे के बीच बीजिंग में 27 जून को ही होगी भारत-चीन वित्त मंत्री की मीटिंग

भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने कहा, 'वार्ता स्थगित क्यों हुई इस पर वे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे.' हालांकि ये तब हुआ है जब दोनों देशों के बीच एनएसजी में भारत की एंट्री को लेकर मतभेद है.

Advertisement
अरुण जेटली अरुण जेटली

लव रघुवंशी / अनंत कृष्णन

  • नई दिल्ली/बीजिंग,
  • 23 जून 2016,
  • अपडेटेड 5:40 PM IST

बीजिंग में 27 जून को होने वाली भारत-चीन के बीच उच्च स्तरीय वित्तीय वार्ता अपने तय समय से होगी. वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी पुष्ट‍ि की है. जबकि इससे पहले खबर आई थी कि यह मीटिंग अगले महीने तक के लिए स्थगित कर दी गई है. गुरुवार से ही वित्त मंत्री अरुण जेटली 5 दिनों की चीन यात्रा पर रवाना हो रहे हैं.

Advertisement

भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने कहा, 'वार्ता स्थगित क्यों हुई इस पर वे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे.' हालांकि ये तब हुआ है जब दोनों देशों के बीच में भारत की एंट्री को लेकर मतभेद है.

अधिकारियों ने बताया कि बातचीत रद्द नहीं की गई है, बल्कि बाद में पुनर्निर्धारित की जाएगी. अधिकारियों ने बातचीत स्थगित होने के कारणों को बताने से इनकार कर दिया.

निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे जेटली
हालांकि जेटली शुक्रवार को बीजिंग में एक उच्च स्तरीय निवेश शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां प्रमुख के भाग लेने की उम्मीद है. यहां चीनी निवेशकों को उत्पादन के क्षेत्र में, बुनियादी ढांचे और अन्य क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

जेटली शनिवार-रविवार को के नेतृत्व वाली एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की पहली बैठक में शिरकत करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »