भारत की सख्ती के बाद नरम पड़े ट्रूडो के तेवर, बोले- रिश्ते सुधारना चाहता है कनाडा

भारत की सख्ती के बाद अब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के तेवर नरम पड़ गए हैं.  जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को कहा कि कनाडा नई दिल्ली के साथ स्थिति को बढ़ाना नहीं चाहता है. उन्होंने कहा कि कनाडा भारत के साथ अच्छे रिश्ते जारी रखेगा.  

Advertisement
जस्टिन ट्रूडो और पीएम मोदी (फाइल फोटो) जस्टिन ट्रूडो और पीएम मोदी (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 9:14 PM IST

खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या को लेकर जारी तनाव के बीच भारत ने कनाडा को अल्टीमेटम दिया था कि वो अपने 41 डिप्लोमैट्स 10 अक्टूबर तक वापस बुलाए. भारत की सख्ती के बाद अब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के तेवर नरम पड़ गए हैं.  

जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को कहा कि कनाडा नई दिल्ली के साथ स्थिति को बढ़ाना नहीं चाहता है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, कनाडा, भारत के साथ जिम्मेदारीपूर्वक और रचनात्मक रिश्ते जारी रखेगा.  

Advertisement

कनाडा के प्रधानमंत्री की ये टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब भारत ने कनाडा को 41 डिप्लोमैट्स वापस बुलाने के लिए 10 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया है. फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, ट्रूडो ने आगे कहा कि उनकी सरकार चाहती है कि कनाडाई परिवारों की मदद के लिए भारत में उनके डिप्लोमैट्स रहें. 

'7 दिन के भीतर कनाडा के 41 डिप्लोमैट ने भारत नहीं छोड़ा तो...', मोदी सरकार ने ट्रूडो को दिया अल्टीमेटम

भारत में कनाडा के 62 राजनयिक

बता दें कि भारत ने कनाडा से साफ शब्दों में कह दिया है कि 10 अक्टूबर के बाद भी अगर ये राजनयिक भारत में रहते हैं तो इनकी राजनयिक छूट भी खत्म कर दी जाएगी. अंग्रेजी अखबार 'फाइनेंशियल टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल भारत में कनाडा के 62 राजनयिक हैं. जिसे घटाकर मोदी सरकार ने 21 करने के लिए कहा है.  

Advertisement

Hardeep Singh Nijjar की हत्या के मुद्दे पर फिर आया America का बयान, कही ये बात

दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव जारी  

भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव तब उत्पन्न हो गया जब 18 सितंबर को कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाते हुए भारत के एक सीनियर डिप्लोमैट को निष्कासित कर दिया. जिसके बाद भारत ने भी कनाडा के एक शीर्ष राजनयिक को पांच दिनों के भीतर देश से निकलने का आदेश जारी कर दिया था.  

Elon Musk vs Trudeau: एलॉन मस्क ने ट्रूडो के खिलाफ खोला मोर्चा, कनाडा के इस फैसले को बताया शर्मनाक

हरदीप निज्जर की हत्या में बताया था भारत का हाथ

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की संसद में बोलते हुए भारत पर आरोप लगाया था कि कनाडाई नागरिक हरदीप निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने के पर्याप्त सबूत मिले हैं और यह हमारी संप्रुभता का उल्लंघन है. ट्रूडो ने कहा था कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है. कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार और हरदीप निज्जर की हत्या के बीच कड़ी के आरोपों की सक्रियता से जांच कर रही है.  

स्कॉटलैंड में उच्चायुक्त से बदसलूकी पर भारत नाराज, एक संदिग्ध की हुई पहचान

Advertisement

भारत ने आरोपों को बताया- बेतुका और प्रेरित

भारत ने कनाडा के इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि कनाडा में हिंसा की किसी भी घटना में भारत सरकार की संलिप्तता के आरोप बेतुके और मोटिवेटेड हैं. 

एस जयशंकर ने बताया क्या है भारत-कनाडा विवाद का बड़ा पहलू? बोले- इस मुद्दे पर बात करना जरूरी

कौन था आतंकी हरदीप निज्जर? 

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने भगोड़ा और आतंकवादी घोषित किया था और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम भी था. जून 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. निज्जर को गुरुद्वारे की पार्किंग में गोली मारी गई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »