हिलेरी बोलीं- मैं जीती तो चीन को खतरा

विसकोन्सिन में हार के एक दिन बाद हिलेरी क्लिंटन ने चीन की कड़ी आलोचना करते हुए संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की बहुलता वाले पेनसेल्वानिया में चुनाव प्रचार के दौरान चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वह राष्ट्रपति बन जाती हैं तो इस एशियाई देश (चीन) को ‘नियमों का पालन’ करना पड़ेगा.

Advertisement
हिलेरी क्लिंटन हिलेरी क्लिंटन

लव रघुवंशी / BHASHA

  • फिलाडेल्फिया (अमेरिका),
  • 07 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

विसकोन्सिन में हार के एक दिन बाद हिलेरी क्लिंटन ने चीन की कड़ी आलोचना करते हुए संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की बहुलता वाले पेनसेल्वानिया में चुनाव प्रचार के दौरान चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वह राष्ट्रपति बन जाती हैं तो इस एशियाई देश (चीन) को ‘नियमों का पालन’ करना पड़ेगा.

अमेरिका के इस पूर्वी राज्य में संगठित क्षेत्र के कर्मचारी एक प्रभावी कारक हैं. यहां 26 अप्रैल को की प्राइमरी का आयोजन होना है.

Advertisement

चीन पर बरसीं हिलेरी
ने कहा, ‘चीन हमारे बाजारों में सस्ते उत्पादों को अवैध तरीके से उतारता है, हमारे व्यापार संबंधी राज चुराता है, अपनी मुद्रा से खेल खेलता है, सरकारी कंपनियों को अनुचित लाभ देता है और कंपनियों के साथ भेदभाव करता है.’ ‘हम चीन के अवैध कामों के लिए उस पर आरोप तय करेंगे.’

फिलाडेल्फिया में राज्य की एएफएल-सीआईओ यूनियन के सम्मेलन के समक्ष की गई हिलेरी की ये टिप्पणियां चुनाव प्रचार के दौरान बीजिंग के बारे में उनकी सबसे उग्र टिप्पणी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »