सैकड़ों की भीड़ के बीच समुद्र में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

एमबीपीडी के ट्वीट के अनुसार घटना दोपहर लगभग 1:20 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई. घटना के तत्काल बाद मियामी पुलिस सहित मियामी बीच फायर डिपार्टमेंट और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और हेलिकॉप्टर में सवार लोगों को निकाला.

Advertisement
फोटो साभार: ट्विटर/@MiamiBeachPD फोटो साभार: ट्विटर/@MiamiBeachPD

aajtak.in

  • वॉशिंगटन,
  • 20 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 3:29 PM IST
  • इस हादसे के वक्त सैकड़ों लोग तट पर मौजूद थे
  • हादसे में दो लोग घायल हुए हैं

अमेरिका के फ्लोरिडा में मियामी बीच के पास समुद्र में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Helicopter crashes Miami beach) हो गया. हेलिकॉप्टर जिस स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ उससे कुछ ही दूरी पर सैकड़ों लोग स्वीमिंग और बीच पर पार्टी कर रहे थे. 

हेलिकॉप्टर दुर्घटना में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मियामी बीच पुलिस विभाग ने पूरी घटना का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. 

Advertisement

देखें VIDEO...


पुलिस द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा बीच लोगों से भरा हुआ है. तभी आसमान से हेलिकॉप्टर बीच समुद्र में गिर जाता है. वीडियो में उक्त स्थान के पास बड़ी संख्या में लोग स्वीमिंग करते हुए देखे जा सकते हैं. हेलिकॉप्टर को पानी में गिरता देख आसपास के लोगों में कोहराम मच जाता है और लोग इधर-उधर भागने लगते हैं. 

मियामी बीच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हेलिकॉप्टर में सवार दोनों लोगों की हालात स्थिर है. एमबीपीडी के ट्वीट के अनुसार घटना दोपहर लगभग 1:20 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बीच फायर डिपार्टमेंट और ओशन रेस्क्यू विभाग अन्य सहयोगी एजेंसियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को निकाला.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मियामी बीच फायर रेस्क्यू के एक अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. अगर यह दुर्घटना 50 गज और अंदर की ओर जमीन पर होती तो बड़े पैमाने पर नुकसान होता और लोगों की जान जा सकती थी. वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि यह भयावह है. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »