वर्जीनिया में भारतीय महिला को मारी गोली, पिछले एक साल में अमेरिका में चार गुजराती नागरिकों की हत्या

अमेरिका के वर्जीनिया में मेहसाणा जिले की रहने वाली मेघना पटेल की दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है, वारदात को अंजाम देने के बाद नकाबपोश हमलावर महज 26 सेकंड में फरार हो गया. पिछले एक साल में अमेरिका में चार गुजराती नागरिकों की हत्या हो चुकी है.

Advertisement
वर्जीनिया में गुजराती महिला की गोली मारकर हत्या. (File Photo: Brijesh Doshi/ITG) वर्जीनिया में गुजराती महिला की गोली मारकर हत्या. (File Photo: Brijesh Doshi/ITG)

ब्रिजेश दोशी

  • मेहसाणा,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

अमेरिका के वर्जीनिया राज्य में एक और गुजराती महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक मेहसाणा जिले के जांत्रल गांव की रहने वाली मेघना पटेल को उनकी दुकान में गोली मारी गई. इस घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया. मेघना पटेल पिछले 10 सालों से अमेरिका में रह रही थीं और अपने पति के साथ दुकान पर काम करती थीं. घटना के समय वह दुकान के अंदर मौजूद थीं, तभी एक अज्ञात हमलावर वहां पहुंचा और हमला कर दिया.

Advertisement

घटना के दौरान एक नकाबपोश शख्स दुकान में घुसा. उसने कुछ देर तक चारों तरफ देखा और फिर अचानक अपनी कमर से पिस्तौल निकालकर मेघना पटेल पर कई गोलियां चला दीं. इसके बाद वह मौके से फरार हो गया. यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर अंदर आता है, कुछ सेकंड रुकता है और फिर गोली चलाकर लगभग 26 सेकंड में मौके से भाग जाता है.

नकाबपोश हमलावर ने दुकान में घुसकर चलाई गोलियां

पुलिस को शक है कि यह हमला लूट के इरादे से किया गया हो सकता है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है. मेघना पटेल की हत्या की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव जांत्रल और जामला पहुंची, वहां शोक की लहर फैल गई. ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा दुख और आक्रोश देखा जा रहा है.

Advertisement

मेघना पटेल के पिता करसनभाई पटेल और माता कपिलाबेन जांत्रल गांव में रहते हैं. वहीं उनके पति उपेन्द्रभाई पटेल, बेटी नक्षीबेन और बेटा स्मित अमेरिका में रहते हैं. इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है. स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले एक साल में अमेरिका में चार गुजराती नागरिकों की हत्या हो चुकी है. इस घटना ने प्रवासी भारतीय समुदाय में चिंता और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड

इस घटना के बाद अमेरिकी शहर वर्जीनिया में रहने वाले गुजराती समुदाय में डर का माहौल है. लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर हमलावर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. अधिकारी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रहे हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement