कुलभूषण जाधव केस: पूर्व जर्मन राजदूत की PAK को खरी-खरी, कहा- आग में घी न डाले

जर्मनी के पूर्व राजदूत ने कुलभूषण जाधव मामले पर पाकिस्तान की आलोचना की है. साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को कहा है कि वो जाधव को राजनयिक मदद दे.

Advertisement
पाकिस्तान में पूर्व जर्मन एंबेसडर डॉ गुंटर मुलक पाकिस्तान में पूर्व जर्मन एंबेसडर डॉ गुंटर मुलक

जावेद अख़्तर / गौरव सावंत

  • ,
  • 16 मई 2017,
  • अपडेटेड 2:24 PM IST

जर्मनी के पूर्व राजदूत ने कुलभूषण जाधव मामले पर पाकिस्तान की आलोचना की है. साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को कहा है कि वो जाधव को राजनयिक मदद दे. उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान आग में घी डालने का काम न करें.

इंडिया टुडे से एक्सक्लूसिव बातचीत में पाकिस्तान के पूर्व जर्मन एंबेसडर डॉ गुंटर मुलक ने पाकिस्तान के रवैये को गलत करार दिया. उन्होंने कहा कि कुलभूषण जाधव को राजनयिक मदद मिलनी चाहिए.

Advertisement


डॉ मुलक ने दो टूक अंदाज में पाकिस्तान के कदम की आलोचना की. उन्होंने कहा कि जाधव को फांसी देने का कदम आग में तेल डालने जैसा होगा. उन्होंने इंटरनेशल कोर्ट के फैसले से पहले पाकिस्तान को कुछ न करने की नसीहत भी दी.


डॉ मुलक ने ये भी कहा कि इंटरनेशल कोर्ट ऑफ के सामने भारत ने मजबूती से अपना पक्ष रखा है. उन्होंने ये भी बताया कि जाधव को तालिबान ने अगवा किया और उसके बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को बेच दिया. बता दें कि जिस वक्त की गिरफ्तारी हुई थी, उस दौरान डॉ मुलक पाकिस्तान में जर्मन एंबेसडर की जिम्मेदारी निभा रहे थे.

बता दें कि 15 मई को जाधव मामले पर नीदरलैंड के हेग में अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में सुनवाई हुई. भारत और पाकिस्तान ने 11 जजों की बेंच के सामने अपना-अपना पक्ष रखा. जहां भारत ने जाधव की फांसी की सजा को सीधे तौर पर वियना संधि का उल्लंघन बताया. पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जाधव को जासूसी को दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »